Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

शटर तोड़कर बैंक में घुसे चोर, आधी रात चोरों ने लगाई सेंध, जांच में जुटी पुलिस

News Updates Network
By -
0
न्यूज अपडेट्स 
पंजाब डेस्क। गांव नत्थूपुर में पंजाब ग्रामीण बैंक की ब्रांच को बीती रात एक पुरुष व एक महिला चोर ने निशाना बनाया। हालांकि वे ज्यादा नुकसान नहीं पहुंचा पाए। 

सुबह जब चोरी का पता चला तो ब्रांच मैनेजर कुलविंदर कौर ने टांडा पुलिस को सूचित कर नुकसान का जायजा लिया। सी.सी.टी.वी. फुटेज में 2 चोर बैंक का ताला, शटर व शटर की ग्रिल तोड़कर अंदर घुसते और दस्तावेज चुराते नजर आ रहे हैं।

पुरुष व महिला का बैंक में घुसकर बिना कोई बड़ा नुकसान पहुंचाए और सेफ को नुकसान नहीं पहुंचाना और सिर्फ दस्तावेज खंगालने की कोशिश अभी पहेली बनी हुई है। बैंक में घुसने के पीछे उनका क्या इरादा रहा होगा।

इसकी जांच के लिए एस.एचओ. टांडा गुरिंदरजीत सिंह ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। मैनेजर के अनुसार बैंक का सेफ सुरक्षित है।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!