Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

परिवहन विभाग की बड़ी कार्रवाई, 28 चालान काटकर साढ़े तीन लाख जुर्माना वसूला, दो बसें जब्त

News Updates Network
By -
0
न्यूज अपडेट्स 
नालागढ़, 07 फरवरी। टैक्स चोरी और यातायात नियमों की अनदेखी करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ परिवहन विभाग ने सख्ती तेज कर दी है। बिना वैध दस्तावेज़ सड़कों पर दौड़ रहे वाहनों के खिलाफ चलाए गए विशेष चैकिंग अभियान में विभाग ने 28 चालान काटते हुए करीब साढ़े तीन लाख रुपये का जुर्माना वसूला है। वहीं, नियमों का उल्लंघन करने पर दो बसों को मौके पर ही जब्त कर लिया गया।

आरटीओ बद्दी-नालागढ़ विपिन गुप्ता के नेतृत्व में नालागढ़–मानपुरा और नालागढ़–ढेरोवाल रोड पर यह चैकिंग अभियान चलाया गया। जांच के दौरान एक कंपनी कर्मचारी बस और एक स्कूल बस बिना वैध कागज़ों के चलती पाई गईं, जिन्हें तुरंत सीज़ कर दिया गया। इसके अलावा बिना परमिट, बिना टैक्स और अन्य यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले कई वाहनों पर भी कार्रवाई की गई।

परिवहन विभाग के अधिकारियों ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि इस तरह के चैकिंग अभियान आगे भी जारी रहेंगे। नियमों की अनदेखी और टैक्स चोरी करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। विभाग ने वाहन चालकों से अपील की है कि वे सभी आवश्यक दस्तावेज़ पूरे रखें और यातायात नियमों का पालन करें।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!