Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

हिमाचल: युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, कमरे में फंदे से लटका मिला शव

News Updates Network
By -
0
न्यूज अपडेट्स 
शिमला, 07 फरवरी। शिमला जिला के उपमंडल रामपुर के डकोलर क्षेत्र में 18 वर्षीय युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार रामपुर के एक गांव की युवती को उपचार के लिए एमजीएमएससी खनेरी अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही रामपुर पुलिस टीम खनेरी अस्पताल पहुंची और घटनास्थल से जुड़े तथ्यों की जांच की। 

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार 5 फरवरी को शाम करीब 4.30 बजे ट्यूशन पढ़ने आए बच्चों ने कमरे की खिड़की से देखा कि युवती पंखे से लगाए फंदे पर लटकी हुई थी। बच्चों के शाेर मचाने पर पड़ोसी माैके पर पहुंचे। 

उन्हाेंने वैंटीलेटर की ग्रिल तोड़कर दरवाजा खोला और युवती काे फंदे से नीचे उतारकर तुरंत अस्पताल पहुंचाया, जहां उसे मृत घाेषित कर दिया गया। अस्पताल में मेडिकल ऑफिसर द्वारा युवती के शव का परीक्षण उसकी माता की उपस्थिति में किया गया। जांच के दौरान शरीर पर किसी प्रकार के चोट के निशान नहीं पाए गए, केवल गर्दन पर वी शेप का निशान पाया गया। 

घटनास्थल से बरामद दुपट्टे को पुलिस ने सबूत के तौर पर कब्जे में लिया है। कमरे से कोई सुसाइड नोट या संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई है। प्रारंभिक पूछताछ में परिजनों और रिश्तेदारों ने किसी प्रकार का संदेह व्यक्त नहीं किया है। शव को पोस्टमार्टम के बाद अंतिम संस्कार हेतु परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस ने धारा 194 बीएनएसएस के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई की जा रही है।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!