Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

सुंदरनगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हरियाणा रोडवेज बस से 604 ग्राम चरस बरामद, युवक गिरफ्तार

News Updates Network
By -
0
न्यूज अपडेट्स 
मंडी, 02 फरवरी। मंडी जिले के सुंदरनगर उपमंडल में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत सुंदरनगर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने देर रात पुंघ क्षेत्र में नाकाबंदी के दौरान हरियाणा रोडवेज की एक बस से 604 ग्राम चरस बरामद कर एक युवक को गिरफ्तार किया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार सुंदरनगर पुलिस टीम ने नेशनल हाईवे पर पुंघ के समीप नियमित नाकाबंदी कर रखी थी। इसी दौरान हरियाणा रोडवेज की बस (नंबर HR55GV4807) को जांच के लिए रोका गया। बस में सवार यात्रियों और उनके सामान की गहन तलाशी ली गई।

तलाशी के दौरान एक 31 वर्षीय संदिग्ध यात्री के पास से भारी मात्रा में मादक पदार्थ बरामद हुआ। जब बरामद चरस को तौला गया तो उसका वजन 604 ग्राम पाया गया। पुलिस ने मौके पर ही आरोपी को हिरासत में ले लिया।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है और यह जांच की जा रही है कि चरस कहां से लाई गई थी और इसे कहां सप्लाई किया जाना था। मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!