Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

बिलासपुर में निर्धारित ड्राइविंग टेस्ट रद्द, नई तिथि जल्द होगी घोषित

Anil Kashyap
By -
0
न्यूज अपडेट्स 
बिलासपुर, 22 फरवरी। जिला पंजीयन एवं अनुज्ञापन प्राधिकरण, सदर बिलासपुर के सचिव डॉ. राजदीप सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि 24 फरवरी को आयोजित होने वाला ड्राइविंग टेस्ट प्रशासनिक कारणों के चलते रद्द कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि यह निर्णय अपरिहार्य परिस्थितियों के मद्देनजर लिया गया है।

डॉ. राजदीप सिंह ने बताया कि जिन आवेदकों का ड्राइविंग टेस्ट 24 फरवरी को निर्धारित था, उन्हें फिलहाल कार्यालय आने की आवश्यकता नहीं है। उन्होंने सभी संबंधित अभ्यर्थियों से अनुरोध किया है कि वे आगामी तिथि की सूचना के लिए आधिकारिक सूचना का इंतजार करें।

उन्होंने आगे बताया कि अगले माह आयोजित किए जाने वाले ड्राइविंग टेस्ट का कार्यक्रम शीघ्र ही क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी, बिलासपुर द्वारा जारी किया जाएगा। नई तिथि एवं अन्य आवश्यक निर्देशों की जानकारी कार्यालय नोटिस बोर्ड तथा संबंधित माध्यमों के जरिए उपलब्ध करवाई जाएगी।

प्रशासन ने अभ्यर्थियों से सहयोग की अपेक्षा करते हुए आश्वस्त किया है कि ड्राइविंग टेस्ट की नई तिथि शीघ्र घोषित की जाएगी, ताकि किसी भी आवेदक को अनावश्यक असुविधा न हो।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!