न्यूज अपडेट्स
बिलासपुर, 09 फरवरी। उपायुक्त बिलासपुर राहुल कुमार ने जिला में एलपीजी सिलेंडर की सुचारू, पारदर्शी एवं समयबद्ध आपूर्ति सुनिश्चित करने के उद्देश्य से गैस वितरण का रोस्टर रूट चार्ट लागू करने की अधिसूचना जारी की है। यह व्यवस्था खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग, बिलासपुर द्वारा तैयार की गई है और इसे जिला में कार्यरत सभी गैस एजेंसियों व ग्रामीण वितरकों के माध्यम से लागू किया गया है।
उपायुक्त ने बताया कि इस रोस्टर प्रणाली से विशेष रूप से ग्रामीण क्षेत्रों के उपभोक्ताओं को बड़ी राहत मिलेगी, जहां अब तय कार्यक्रम के अनुसार सिलेंडर की आपूर्ति सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने सभी गैस एजेंसियों को निर्देश दिए हैं कि वे निर्धारित रोस्टर के अनुसार विभाग के माध्यम से समय पर सेवा प्रदान करें, ताकि उपभोक्ताओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो।
उन्होंने आम जनता से अपील की है कि वे अपनी संबंधित गैस एजेंसी से संपर्क कर रोस्टर की जानकारी प्राप्त करें और समय पर एलपीजी सिलेंडर रिफिल करवाएं।
जिला बिलासपुर में उपभोक्ता एलपीजी (घरेलू गैस) आपूर्ति के लिए निम्न गैस एजेंसियों से संपर्क किया जा सकता है—
सैनी गैस एजेंसी, बिलासपुर – 94184 58377
नड्डा गैस एजेंसी – 70182 32536
सांई विजय गैस एजेंसी, बरमाणा – 70187 49966
गैस एजेंसी, नम्होल – 98168 70415
गैस एजेंसी, घुमारवीं – 97364 71273
विनिता गैस एजेंसी, हटवाड़ – 94591 90525
गैस एजेंसी, भराड़ी – 88944 07344
जसवाल गैस एजेंसी, लडयानी – 88946 57274
गैस एजेंसी, झण्डूता – 98050 78356
गैस एजेंसी, बरठीं – 98172 95807
गैस एजेंसी, भडोलीकलां – 98057 10941
रूदा गैस एजेंसी, स्वारघाट – 82190 01412
विजय गैस एजेंसी, ग्वालथाई – 98141 73002
बैहल गैस एजेंसी – 97360 72771
प्रशासन का कहना है कि इस नई व्यवस्था से जिले में एलपीजी आपूर्ति व्यवस्था अधिक सुचारू और भरोसेमंद बनेगी।
