Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

सख्त कदम उठाने जा रही पुलिस, हजारों हथियारों के लाइसेंस होंगे रद्द

News Updates Network
By -
0
न्यूज अपडेट्स 
पंजाब, 08 फरवरी। पंजाब में संगठित अपराध और गैंगस्टर गतिविधियों पर लगाम कसने के लिए पुलिस प्रशासन सख्त कदम उठाने जा रहा है। इसी के तहत डीजीपी गौरव यादव द्वारा करीब 7 हजार हथियार लाइसेंस रद्द करने के आदेश दिए गए हैं। जानकारी के अनुसार इन लाइसेंसों की दोबारा जांच की जाएगी और नियमों में खामियां पाए जाने पर उन्हें रद्द किया जाएगा।

रविवार को चंडीगढ़ में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि पंजाब को अपराध और गैंगस्टर नेटवर्क से मुक्त करना पुलिस की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि विदेशों में बैठे गैंगस्टरों को भारत लाने के लिए केंद्र सरकार के सहयोग से आवश्यक प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इसके साथ ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के कामकाज की भी समीक्षा की जाएगी, ताकि कानून व्यवस्था को और मजबूत किया जा सके।

डीजीपी ने बताया कि हाल ही में चलाए गए ऑपरेशन “प्रहार” के पहले चरण की शुरुआत 20 जनवरी को की गई थी। इस अभियान के तहत अब तक 5,290 लोगों को गिरफ्तार किया गया, जबकि 2,973 लोगों के खिलाफ एहतियाती हिरासत की कार्रवाई की गई। वहीं, पूछताछ के बाद 5,413 लोगों को रिहा किया गया। 

उन्होंने स्पष्ट किया कि अवैध गतिविधियों पर सख्ती के तहत करीब 7 हजार हथियार लाइसेंस रद्द किए जाएंगे, जिससे राज्य में अपराध पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित किया जा सके।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!