Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

Kangra: संदिग्ध परिस्थितियों में सड़क पर मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, जांच में जुटी पुलिस

Anil Kashyap
By -
0
न्यूज अपडेट्स 
कांगड़ा, 03 फरवरी। नगर निगम धर्मशाला के तहत आते वार्ड नंबर-8 स्थित कंपनी बाग सकोह के कुनाल पत्थरी रोड पर संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिला है। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। 

एएसपी बीर बहादुर सिंह ने बताया कि पुलिस की प्रारंभिक जांच में शव एक पुरुष का प्रतीत हो रहा है, जिसकी उम्र करीब 50 वर्ष के आसपास आंकी जा रही है। उन्होंने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए जोनल अस्पताल धर्मशाला भेज दिया गया है।

शव का पोस्टमार्टम बुधवार को किया जाएगा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही व्यक्ति की मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल पुलिस ने अज्ञात शव मिलने का मामला दर्ज कर लिया है। 

पुलिस ने बताया कि यदि मृतक की पहचान हो जाती है और कोई परिजन सामने आता है तो शव उन्हें सौंप दिया जाएगा। अन्यथा, नियमानुसार अंतिम संस्कार किया जाएगा। पुलिस मामले की हर पहलू से गहनता से जांच कर रही है।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!