Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

हिमाचल: ड्यूटी पर तैनात HRTC कंडक्टर से गाली-गलौज और मारपीट, नकदी गायब | VIDEO Viral

News Updates Network
By -
0
न्यूज अपडेट्स 
सरकाघाट (मंडी), 03 फरवरी।  सरकाघाट क्षेत्र में हिमाचल पथ परिवहन निगम (HRTC) के एक कंडक्टर के साथ मारपीट, गाली-गलौज और नकदी गुम होने का गंभीर मामला सामने आया है। पीड़ित कंडक्टर ओमप्रकाश, जो HRTC सरकाघाट में कार्यरत हैं, ने इस संबंध में पुलिस थाना सरकाघाट में शिकायत दर्ज करवाई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, 2 फरवरी 2026 को कंडक्टर ओमप्रकाश सरकाघाट से मढ़ी रूट पर ड्यूटी पर थे। जौदन क्षेत्र में गाड़ी को मोड़ते समय संजय कुमार, उसका पुत्र तथा कुछ अन्य अज्ञात व्यक्ति मौके पर पहुंचे और कंडक्टर के साथ गाली-गलौज करने लगे। विवाद बढ़ने पर आरोपियों ने कंडक्टर के साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी भी दी।


पीड़ित कंडक्टर ने बताया कि आरोपी संजय कुमार द्वारा पहले भी शराब के नशे में गाली-गलौज की जा चुकी है, जिसकी शिकायत पहले पुलिस चौकी में दर्ज करवाई गई थी। उस समय लिखित समझौते के आधार पर मामला निपटाया गया था। हालांकि इस बार आरोप है कि आरोपियों ने नशे की हालत में न केवल गाली-गलौज की, बल्कि कंडक्टर के साथ मारपीट भी की।

मारपीट के दौरान कंडक्टर की जेब से ₹7,000 की नकदी तथा ₹1,464 की रूट की कमाई भी गायब हो गई, जो अभी तक बरामद नहीं हो सकी है। घटना के बाद पीड़ित कंडक्टर और उसका परिवार भय के साए में है।

पीड़ित ने पुलिस से मांग की है कि संजय कुमार, उसके पुत्र और अन्य अज्ञात आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और घटना की जांच की जा रही है।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!