Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

HRTC बस दुर्घटना से हड़कंप, 32 यात्रियों में 3 की मौत, कई घायल

News Updates Network
By -
0
न्यूज अपडेट्स 
शिमला/सिरमौर, 03 फरवरी। चौपाल से वाया उत्तराखंड पांवटा साहिब जा रही हिमाचल पथ परिवहन निगम (HRTC) की एक बस उत्तराखंड के क्वाणु क्षेत्र में पास लेते समय अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। इस भीषण हादसे में अब तक 3 लोगों की दु:खद मृत्यु की सूचना है, जबकि कई यात्री घायल बताए जा रहे हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार बस में लगभग 32 यात्री सवार थे। दुर्घटना की सूचना मिलते ही राहत एवं बचाव कार्य तेज कर दिया गया। उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने बताया कि शिमला और सिरमौर से HRTC के अधिकारियों का दल तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना कर दिया गया है। इसके साथ ही चौपाल से एसडीएम, डीएसपी और आरटीओ नाहन को भी मौके पर पहुंचने के निर्देश दिए गए हैं।

घटना की गंभीरता को देखते हुए उत्तराखंड सरकार से भी सहयोग का आग्रह किया गया है, ताकि राहत एवं बचाव कार्य प्रभावी ढंग से किया जा सके। स्थानीय प्रशासन और पुलिस की टीमों द्वारा घायलों को खाई से निकालकर नजदीकी अस्पतालों में पहुंचाया जा रहा है।

प्रशासन ने हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। सरकार और जिला प्रशासन ने मृतकों के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्माओं की शांति और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना की है।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!