Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

हिमाचल: बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, पांच HAS अधिकारियों के तबादले, आदेश जारी

News Updates Network
By -
0
न्यूज अपडेट्स 
शिमला, 03 फरवरी। हिमाचल प्रदेश सरकार ने सोमवार को बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। सरकार ने राज्य प्रशासनिक सेवा (HAS) के पांच अधिकारियों के तबादले और तैनाती के आदेश जारी किए हैं। इस संबंध में मुख्य सचिव संजय गुप्ता ने आदेश जारी कर दिए हैं।

अनिल कुमार शर्मा को सेक्रेटरी बिजली नियामक आयोग लगाया

2017 बैच के एचएएस अधिकारी अनिल कुमार शर्मा को सचिव, राज्य विद्युत नियामक आयोग, शिमला नियुक्त किया गया है। उनके कार्यभार संभालने के बाद इस पद का अतिरिक्त प्रभार देख रहे अतिरिक्त सचिव (राजस्व) सुनील वर्मा को जिम्मेदारी से मुक्त कर दिया गया है। 

एचएएस अधिकारी केशव राम को कांगड़ा जिले के फतेहपुर स्थित ब्यास डैम परियोजना में भूमि अधिग्रहण अधिकारी के पद पर तैनात किया गया है। वहीं विपन कुमार को सहायक उपायुक्त, किन्नौर की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

इसके अलावा पूजा अधिकारी को सहायक बंदोबस्त अधिकारी, अर्की तथा विवेक कुमार को एसी टू डीसी, कांगड़ा के पद पर नियुक्त किया गया है। सरकार ने 2025 बैच के एचएएस अधिकारी जगदीप सिंह को आगामी तैनाती के लिए कार्मिक विभाग, शिमला में रिपोर्ट करने के निर्देश जारी किए हैं। सरकारी सूत्रों के मुताबिक, यह प्रशासनिक फेरबदल रिक्त पदों को भरने और शासन व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से किया गया है।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!