Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

हिमाचल: सरकारी दफ्तर में जल गया स्मार्ट मीटर, कर्मचारियों की तत्परता से टला बड़ा हादसा

Anil Kashyap
By -
0
न्यूज अपडेट्स 
चंबा, 21 फरवरी। हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले के उपमंडल तीसा में शुक्रवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एसडीएम कार्यालय में स्थापित एक स्मार्ट मीटर में अचानक आग लग गई। हालांकि, मौके पर मौजूद कर्मचारियों की सूझबूझ और त्वरित कार्रवाई के चलते एक भयानक अग्निकांड होने से बच गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, कार्यालय में कामकाज के दौरान अचानक मीटर से धुआं निकलता दिखाई दिया। स्थिति की गंभीरता को भांपते हुए कर्मचारियों ने बिना समय गंवाए सबसे पहले मुख्य बिजली आपूर्ति को काट दिया और मेन स्विच बंद कर दिया। इस त्वरित प्रतिक्रिया के कारण आग अन्य उपकरणों या फाइलों तक नहीं फैल पाई। 

इधर, घटना की सूचना मिलते ही हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड लिमिटेड की तकनीकी टीम मौके पर पहुंची। टीम ने प्रभावित मीटर की जांच की और स्थिति को पूरी तरह नियंत्रित किया।

एक ओर जहां विद्युत बोर्ड स्मार्ट मीटरों को 'आधुनिक और पारदर्शी' बताकर प्रचारित कर रहा है, वहीं इस घटना ने सुरक्षा मानकों पर सवालिया निशान लगा दिए हैं। स्थानीय निवासियों में इस घटना को लेकर चिंता का माहौल है। लोगों का कहना है कि जब सरकारी कार्यालयों जैसे सुरक्षित स्थानों पर स्मार्ट मीटरों में इस तरह की आग लग सकती है, तो आम जनता के घरों में इनकी सुरक्षा की क्या गारंटी है?

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!