Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

हिमाचल: बॉर्डर पर RTO की बड़ी कार्रवाई, 30 वाहनों के काटे चालान, वसूला इतना जुर्माना

News Updates Network
By -
0
न्यूज अपडेट्स 
सिरमौर, 11 फरवरी। हिमाचल-उत्तराखंड सीमा पर बुधवार काे आरटीओ सोना चंदेल के नेतृत्व में विभागीय टीम ने वाहनों की जांच की। टीम ने ओवरलोडिंग की शिकायतों पर बॉर्डर पर मीनस में नाका लगाया था। इस दौरान करीब 90 से 95 कमर्शियल वाहनों की जांच की गई। जांच टीम में राजेश, रणबहादुर, हरजीत सिंह और मुन्ना लाल भी शामिल रहे। जांच के दौरान अधिकतर उत्तराखंड, हरियाणा और कुछ हिमाचल के वाहन बिना वैध परमिट और टैक्स के पाए गए। नियमों की अवहेलना करने वाले ऐसे करीब 30 वाहनों के चालान कर लगभग 5.49 लाख रुपए का जुर्माना किया गया।

जांच के दौरान उत्तराखंड की एक निजी बस को भी रोका गया। बस में 8 से 10 सवारियां मौजूद थीं, लेकिन कंडक्टर द्वारा एक भी यात्री को टिकट जारी नहीं किया गया था। इस पर भी नियमानुसार कार्रवाई की गई। बता दें कि इससे पहले पांवटा साहिब क्षेत्र में भी कुछ दिनों पहले परिवहन विभाग की टीम ने एक ऐसी ही निजी बस पर कार्रवाई अमल में लाई थी। यहां भी बस में सवार एक भी यात्री को कंडक्टर द्वारा टिकट नहीं दिया गया था।

कार्रवाई के दौरान पांवटा साहिब-शिलाई हाईवे पर खजियार खाला के समीप एक ट्रक को रोका गया। ट्रक चालक ‘परदेसी परदेसी तू जाना नहीं’ धुन वाला प्रैशर हाॅर्न बजाते हुए जा रहा था। प्रैशर हाॅर्न और ट्रक में लगाए गए अवैध ध्वनि उपकरणों का इस्तेमाल नियमों के खिलाफ पाए जाने पर चालक पर 5000 रुपए का चालान किया गया। मौके पर ही हाॅर्न और अवैध ध्वनि उपकरण जब्त कर ट्रक से हटवा दिए गए, साथ ही ट्रक चालक को इस संबंध में सख्त हिदायत भी जारी की गई।

आरटीओ सोना चंदेल ने कहा कि विभाग को लगातार ओवरलोडिंग और बिना परमिट व टैक्स के वाहनों के संचालन की शिकायतें मिल रही थीं। उन्होंने कहा कि सड़क सुरक्षा और राजस्व संरक्षण दोनों विभाग की प्राथमिकता हैं। ऐसे मामलों में कार्रवाई जारी रहेगी। प्रैशर हाॅर्न का उपयोग पूरी तरह प्रतिबंधित है। ऐसे मामलों में मौके पर ही उपकरण जब्त किए जाएंगे और नियमानुसार चालान किया जाएगा।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!