Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

हिमाचल: धार्मिक स्थल पर माथा टेककर लौट रही महिला पर बाइक सवार ने चलाई गोली, हुई मौत

Anil Kashyap
By -
0
न्यूज अपडेट्स 
ऊना, 07 फरवरी। हिमाचल सीमा से सटे पंजाब के बीत क्षेत्र के गांव मैंहदवानी गुर्जर की 62 वर्षीय महिला रचना देवी पत्नी शाम लाल सुबह 6 बजे धार्मिक स्थल से नतमस्तक होकर घर लौट रही थी कि अज्ञात मोटरसाइकिल सवार ने गोली मारकर उसकी हत्या कर दी। 

इस दौरान हमलावर ने 4 गोलियां महिला पर चलाईं, जिनमें से 2 गोलियां महिला को लगने पर वह गंभीर रूप से घायल हो गई। 

स्थानीय लोग महिला को गंभीर हालत में अस्पताल ले गए। इस दौरान रास्ते में ही महिला की मौत हो गई। पुलिस चौकी इंचार्ज बीनेवाल ओंकार सिंह ने कहा कि मामले की जांच जारी है, जल्द ही हमला करने वाले को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। घटना के बाद क्षेत्र में भय का माहौल बन गया है।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!