Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

कांग्रेस हाईकमान ने दिल्ली में बुलाई बैठक, संगठन से जुड़े मसलों पर होगा मंथन

Anil Kashyap
By -
0
न्यूज अपडेट्स 
शिमला, 07 फरवरी। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने 10 फरवरी को दिल्ली में बैठक बुलाई है। इस बैठक में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह, प्रदेश प्रभारी रजनी पाटिल, कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष विनय कुमार के साथ ही सभी जिला अध्यक्ष भी भाग लेंगे। बैठक में प्रदेश कांग्रेस और जिला कमेटियों के पुनर्गठन सहित अन्य संगठनात्मक मसलों पर चर्चा होगी। 

प्रदेश पार्टी मुख्यालय राजीव भवन में मीडिया से बातचीत के दौरान कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष विनय कुमार ने एक सवाल के जवाब में यह बात कही। उन्होंने कहा कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी की पूरी सूची पहले ही तैयार कर हाईकमान को सौंप दी गई है। विनय कुमार ने संकेत दिए कि इसी महीने प्रदेश में जिला कांग्रेस कमेटियों और ब्लॉक अध्यक्षों की नियुक्तियां पूरी कर ली जाएंगी।

एक अन्य प्रश्न के उत्तर में विनय कुमार ने कहा कि वित्त आयोग द्वारा राजस्व घाटा अनुदान बंद किए जाने से प्रदेश पर उत्पन्न स्थिति को लेकर राज्य सरकार ने सर्वदलीय बैठक बुलाने का निर्णय लिया है। उन्होंने बताया कि इस मुद्दे पर भाजपा से भी सहयोग मांगा गया है। विनय कुमार ने उम्मीद जताई कि भाजपा इस गंभीर विषय पर राजनीतिक मतभेदों से ऊपर उठकर प्रदेश हित में सरकार का साथ देगी। विनय कुमार ने मंत्री यादविंदर गोमा द्वारा डीसी मंडी के खिलाफ लाए गए प्रिविलेज मोशन का समर्थन किया है। प्रोटोकॉल के तहत डीसी को वहां आना चाहिए था, यदि नहीं आ सकते थे तो उन्हें इसकी जानकारी उन्हें देनी चाहिए।

विनय कुमार ने कहा कि ये कहना गलत है कि कार्यकर्त्ताओं की सुनवाई नहीं हो रही है। उन्होंने एक अन्य सवाल के जवाब में कहा कि विधायक प्राथमिकता की बैठक में विधायकों की नाराजगी सामने आने वाली कोई बात नहीं थी। ये एक प्लेटफार्म है, जिसमें विधायक अपनी बात सरकार के समक्ष रखते हैं। उन्होंने कहा कि राजनीतिक स्वार्थ के लिए गलत तथ्य नहीं पेश किए जाने चाहिए।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!