न्यूज अपडेट्स
नेशनल डेस्क। बजट के बाद से कीमती धातुओं के बाजार में मंदी का दौर थमने का नाम नहीं ले रहा है। सोने और चांदी की कीमतों में आई यह भारी गिरावट निवेशकों और आम खरीदारों के लिए चर्चा का विषय बनी हुई है। सोमवार को बाजार खुलते ही मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर दोनों धातुओं के दाम जमीन पर आ गिरे।
औद्योगिक मांग और वैश्विक संकेतों के बीच चांदी के भाव में बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। सोमवार को वायदा कारोबार शुरू होते ही 1 किलोग्राम चांदी की कीमत में सीधे 15,000 रुपये की कमी देखने को मिली।
इस अचानक आई गिरावट से चांदी के खरीदारों को बड़ी राहत मिली है, जबकि बाजार के जानकारों के लिए यह आंकड़ा हैरान करने वाला है। चांदी अभी MCX पर 2.49 लाख पर कारोबार कर रही है।
चांदी के साथ-साथ सोने की चमक भी फीकी पड़ती नजर आ रही है। एमसीएक्स पर 24 कैरेट शुद्ध सोने के भाव में प्रति 10 ग्राम 4,000 रुपये से अधिक की कमी आई है। जिससे सोना 10 ग्राम 1.38 लाख पर कारोबार कर रहा है। बजट के दिन शुरू हुआ कीमतों के गिरने का यह सिलसिला सोमवार को भी जारी रहा, जिससे घरेलू बाजार में सोने के दाम काफी नीचे आ गए हैं।
