Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

Crime: BJP सांसद के पूर्व पीए समेत 2 आरोपियों ने किया सरेंडर! नाबालिग से दफ्तर, होटल में किया था रेप

News Updates Network
By -
0
न्यूज अपडेट्स 
दुर्ग, 13 फरवरी। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में नाबालिग से सात साल तक कथित सामूहिक दुष्कर्म के मामले में फरार चल रहे दो आरोपियों ने 13 फरवरी को कोर्ट में सरेंडर कर दिया। दोनों आरोपियों में बीएन पांडेय और संजय पंडित शामिल हैं। इस मामले में अब सभी 6 आरोपी पुलिस की गिरफ्त में हैं। बताया जा रहा है कि आरोपी पांडेय बीजेपी सांसद विजय बघेल का पीए है, हालांकि सांसद ने इस बात से इंकार किया है।

पीड़िता की शिकायत के अनुसार, बीएन पांडेय, जो दुर्ग सांसद विजय बघेल के पूर्व पीए रहे बताए जा रहे हैं, ने नौकरी दिलाने का झांसा देकर उसका शोषण किया। हालांकि विजय बघेल ने बयान जारी कर कहा है कि पांडेय उनके निजी सहायक नहीं थे, बल्कि विभागीय अटैचमेंट में कार्यरत थे।

गैंगरेप के चार आरोपियों को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी थी। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मणि शंकर चंद्रा के अनुसार, दोनों आरोपी लंबे समय से फरार थे। लगातार दबिश और बढ़ते कानूनी दबाव के चलते दोनों ने अदालत में आत्मसमर्पण कर दिया। पुलिस अब कोर्ट से रिमांड लेकर सभी आरोपियों से गहन पूछताछ की तैयारी कर रही है, ताकि मामले के हर पहलू की जांच की जा सके।

पीड़िता के अनुसार, वर्ष 2018 में वह अपनी मां के साथ बिलासपुर से दुर्ग आई थी। मां को पीडब्ल्यूडी विभाग के एक कर्मचारी ने काम दिलवाया और क्वार्टर में ठहराया। आरोप है कि इसी दौरान विभाग के कर्मचारियों ने नाबालिग से दुष्कर्म किया और धमकाया। लॉकडाउन के दौरान मां-बेटी बिलासपुर लौट गईं, लेकिन 2023 में नौकरी के बहाने फिर संपर्क किया गया। आरोप है कि नौकरी का दबाव बनाकर व्हाट्सएप पर न्यूड फोटो और वीडियो मंगवाए गए। वायरल करने की धमकी देकर लंबे समय तक शोषण किया गया। पीड़िता का आरोप है कि अलग-अलग रेस्ट हाउस और होटलों में उसे बुलाकर सामूहिक दुष्कर्म किया गया। 2024 और 2025 में भी घटनाएं जारी रहीं।

शादी तय होने के बाद आरोपियों ने रिश्ता तुड़वाने की कोशिश की। मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना से परेशान पीड़िता ने अपने मंगेतर को पूरी बात बताई। मंगेतर के हौसला देने के बाद पीड़िता ने महिला थाने में शिकायत दर्ज कराई। अब पुलिस सभी छह आरोपियों से पूछताछ कर रही है और मामले की विस्तृत जांच जारी है।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!