Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

बिलासपुर: आग की लपटों में घिर गया ट्रक, लाखों का हुआ नुकसान, चालक ने ऐसे बचाई जान

Anil Kashyap
By -
0
न्यूज अपडेट्स 
बिलासपुर, 18 फरवरी। जिला बिलासपुर के रानीकोटला के समीप एक चलते मल्टीएक्सल ट्रक में अचानक आग लगने का मामला सामने आया है। इस घटना में ट्रक का पिछला हिस्सा बुरी तरह जल गया, जिससे ट्रक मालिक को लाखों रुपए का नुक्सान हुआ है। गनीमत यह रही कि इस हादसे में कोई जानी नुक्सान नहीं हुआ और चालक सुरक्षित बच गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार ट्रक चालक बागा से क्लिंकर (सीमैंट का कच्चा माल) लादकर बघेरी की ओर जा रहा था। जब ट्रक रानीकोटला के पास गोड़ी नामक स्थान पर पहुंचा तो अचानक ट्रक के पिछले हिस्से में आग लग गई। आग की लपटें देख चालक ने तुरंत समझदारी दिखाई और ट्रक रोककर नीचे उतर गया, जिससे उसकी जान बच गई। 

बताया जा रहा है कि ट्रक में लदा क्लिंकर काफी गर्म था। इसी गर्मी के कारण ट्रक की बॉडी ने आग पकड़ ली। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया, जिससे ट्रक की बॉडी और पिछले टायर जलकर खाक हो गए। यह ट्रक गगनदीप निवासी हवाण कोल, डाकघर कंधर, तहसील अर्की व जिला सोलन का बताया जा रहा है।

घटना की सूचना मिलते ही बिलासपुर अग्निशमन विभाग की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। अग्निशमन विभाग के प्रभारी जितेंद्र कुमार ने बताया कि टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। उनकी तत्परता के कारण ट्रक का अगला हिस्सा (कैबिन) जलने से बच गया, जिससे और बड़ा नुक्सान होने से टल गया।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!