Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

बिलासपुर: फील्ड में लौटते ही स्पेशल डिटेक्शन टीम की धमाकेदार एंट्री, 1 किलो 75 ग्राम चरस बरामद

News Updates Network
By -
0
न्यूज अपडेट्स 
बिलासपुर, 03 फरवरी। पुलिस लाइन बिलासपुर से फील्ड में लौटते ही स्पेशल डिटेक्शन टीम ने पहले ही दिन बड़ी सफलता दर्ज करते हुए नशा तस्करों पर करारा प्रहार किया है। स्वारघाट क्षेत्र में नाकाबंदी के दौरान टीम ने 1 किलो 75 ग्राम चरस बरामद कर जिला कुल्लू के रहने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, आज 03 फरवरी 2026 को स्पेशल डिटेक्शन टीम स्वारघाट ने थापना फोरलेन रोड पर नाका लगाया हुआ था। इसी दौरान मंडी–भराड़ी की ओर से आ रही एक टैक्सी ऑल्टो कार को जांच के लिए रोका गया। वाहन की गहन तलाशी लेने पर कार से भारी मात्रा में चरस बरामद हुई। पुलिस ने मौके पर ही दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया।

पुलिस ने मादक पदार्थ को कब्जे में लेकर आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। साथ ही यह जांच की जा रही है कि चरस की यह खेप कहां से लाई गई थी और इसका नेटवर्क किन-किन क्षेत्रों तक फैला हुआ है।

गौरतलब है कि स्पेशल डिटेक्शन टीम के सदस्य आशु वर्मा को हाल ही में एएसआई पद पर पदोन्नति मिली है। टीम की इस त्वरित और प्रभावी कार्रवाई को देखते हुए विभाग में इस पदोन्नति को पूरी तरह उचित बताया जा रहा है।

इसके अलावा, जिला पुलिस अधीक्षक संदीप धवल द्वारा स्पेशल डिटेक्शन टीम को दोबारा सक्रिय रूप से फील्ड में तैनात करने के निर्णय की भी सराहना की जा रही है। आम जनता के बीच यह चर्चा है कि एसपी संदीप धवल के सख्त दिशा-निर्देशों और भरोसे का ही परिणाम है कि टीम ने फील्ड में लौटते ही नशा तस्करों पर बड़ी कार्रवाई की।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!