न्यूज अपडेट्स
शिमला, 14 जनवरी। हिमाचल प्रदेश में 76वां गणतंत्र दिवस राज्य स्तर पर 26 जनवरी 2026 (सोमवार) को ऐतिहासिक रिज मैदान, शिमला में धूमधाम से मनाया जाएगा। इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) की ओर से सभी उपायुक्तों और पुलिस अधीक्षकों को अत्यंत आवश्यक निर्देश जारी किए गए हैं।
जारी आदेशों के अनुसार राज्य स्तरीय समारोह की अध्यक्षता हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल करेंगे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू और लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह राज्यपाल के साथ उपस्थित रहेंगे। गणतंत्र दिवस समारोह प्रातः 11 बजे शुरू होगा।
आदेशों में यह भी स्पष्ट किया गया है कि जिला स्तर पर होने वाले गणतंत्र दिवस समारोहों की अध्यक्षता विभिन्न मंत्री एवं वरिष्ठ पदाधिकारी करेंगे। जिला स्तरीय कार्यक्रमों के लिए दायित्व इस प्रकार तय किए गए हैं—
सिरमौर (नाहन) – विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया
कांगड़ा (धर्मशाला) – उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री
ऊना – स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. (कर्नल) धनीराम शांडिल
चंबा – कृषि मंत्री चंदर कुमार
बिलासपुर – उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान
किन्नौर (रिकांगपिओ) – राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी
कुल्लू – शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर
हमीरपुर – ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह
मंडी – नगर एवं ग्राम नियोजन मंत्री राजेश धर्माणी
सोलन – आयुष मंत्री यादविंदर गोमा
लाहौल-स्पीति – उपाध्यक्ष, एचपी पर्यटन विकास बोर्ड आर. एस. बाली
सरकार ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि गणतंत्र दिवस समारोहों की तैयारियां समय पर पूर्ण की जाएं और कार्यक्रम गरिमामय ढंग से आयोजित हों।
