Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

हिमाचल: सुप्रीम कोर्ट ने बरकरार रखी मीडिया की गरिमा व स्वतंत्रता, AAP का होगा सुपड़ा साफ: सत्ती

Anil Kashyap
By -
0
न्यूज अपडेट्स 
शिमला, 21 जनवरी। भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक सतपाल सिंह सत्ती ने पंजाब केसरी समूह की प्रिंटिंग प्रैस को सुप्रीम कोर्ट से राहत मिलने का स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि सर्वोच्च अदालत ने मीडिया की गरिमा व स्वतंत्रता को बरकरार रखा है। 

सतपाल सिंह सत्ती ने कहा कि जिस प्रकार से आम आदमी पार्टी की सरकार पंजाब में काम कर रही है, वैसा ही काम पहले दिल्ली में अरविंद केजरीवाल की सरकार कर रही थी। उन्होंने कहा कि अब दिल्ली के बाद पंजाब में भी आम आदमी पार्टी का सूपड़ा साफ हो जाएगा।

पंजाब केसरी समूह की प्रिंटिंग प्रैस को सुप्रीम कोर्ट द्वारा दी गई अंतरिम राहत का राजकीय टीजीटी कला संघ ने स्वागत किया है। संघ के प्रदेशाध्यक्ष सुरेश कौशल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष विजय बरवाल, महिला विंग अध्यक्ष रीता बाल्याणी, प्रदेश महासचिव विजय हीर, जोन उपाध्यक्ष खुशहाल पठानिया, देश राज कालिया, रोशन लाल, विजेश अत्री, कोषाध्यक्ष सुभाष भारती, संयुक्त सचिव रामपाल सौंखला, जिलाध्यक्ष संजय वर्मा, नरेंद्र पूनर, कुलवीर सिंह, राकेश चौधरी, यशवंत ठाकुर, कपिल शंकवान, सुरेश वर्मा, अजीत सिंह, अमित छाबड़ा, महासचिव अजय कुमार, दिनेश कुमार, सुरेश कौंडल, पवन शर्मा, नवांग छेरिंग, सुभाष चंद, दिनेश व ज्ञान चंद आदि ने संयुक्त रूप से कहा कि सुप्रीम कोर्ट के इस निर्णय से प्रैस की स्वतंत्रता और गरिमा बरकरार रहेगी।

हिमाचल प्रदेश निजी बस ऑप्रेटर संघ के प्रदेशाध्यक्ष राजेश पराशर ने पंजाब की भगवंत मान सरकार की तरफ से पंजाब केसरी समूह को निशाना बनाए जाने की निंदा की है। उन्होंने कहा कि पंजाब केसरी समूह की स्वतंत्र एवं निष्पक्ष पत्रकारिता को दशकों से लोगों ने देखा है। 

उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी सरकार जिस तरह के प्रलोभन देकर दिल्ली की सत्ता पर काबिज हुई थी, वैसे ही काम उसने पंजाब में भी किए हैं। ऐसे में आगामी विधानसभा चुनाव में पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार को इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!