Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

हिमाचल : सिंगर ने काम करने के लिए रखी घटिया शर्तें, शराब पीने और रूम शेयर के लिए कहा, Audio Viral

News Updates Network
By -
0
न्यूज अपडेट्स 
शिमला, 06 जनवरी। अब तक हिमाचल की म्यूजिक और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री को लोग पहाड़, संस्कृति और लोकसंगीत की साफ-सुथरी पहचान से जोड़कर देखते रहे हैं। लेकिन पहली बार इस इंडस्ट्री के भीतर से एक ऐसा आरोप सामने आया है, जिसने न सिर्फ कलाकारों की सुरक्षा पर सवाल खड़े किए हैं, बल्कि यह सोचने पर भी मजबूर किया है कि क्या पहाड़ की इस चमकती दुनिया के पीछे भी वही कड़वी सच्चाई छिपी है, जिससे देश की बड़ी इंडस्ट्रीज़ जूझती रही हैं।

मॉडल रितू खूंद ने पहाड़ी सिंगर पर लगाए गंभीर आरोप
प्रदेश की मॉडल रितू खूंद ने पहाड़ी सिंगर विकेत खाची पर गंभीर आरोप लगाए हैं। रितू ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो साझा कर बताया कि विकेश खाची ने उनके साथ काम करने के बहाने संपर्क किया और बाद में उनसे आपत्तिजनक बातें कहीं।

रितू ने वीडियो में कहा कि विकेत खाची ने उनसे इंस्टाग्राम के जरिए संपर्क किया और एक म्यूजिक वीडियो शूट का ऑफर दिया। रितू के मुताबिक, वह एक प्रोफेशनल मॉडल हैं और पहले भी कई गानों में काम कर चुकी हैं, इसलिए उन्होंने इस ऑफर को सामान्य काम समझते हुए बातचीत आगे बढ़ाई। उन्होंने विकेश से बजट और गाने से जुड़ी जानकारी मांगी। 

रितू के अनुसार, बातचीत के दौरान विकेत ने उनसे पूछा कि वह किन-किन कलाकारों के साथ काम कर चुकी हैं। इसके बाद उसने पूछा कि “आप वाइन तो पीते होंगे?” रितू ने साफ इनकार किया। इसी पर सिंगर ने कहा कि सफर लंबा होगा, इसलिए कंप्रोमाइज करना पड़ेगा, रूम शेयर करना होगा और वाइन भी पीनी पड़ेगी।

रितू ने सोशल मीडिया पर कहा कि यह सुनते ही वह भड़क गईं। उन्होंने साफ कहा कि वह न शराब पीती हैं और न ही किसी के साथ रूम शेयर करेंगी, चाहे इसके बदले करोड़ों रुपये ही क्यों न दिए जाएं।

रितू ने कहा कि मैं एक प्रोफेशनल मॉडल हूं। मैंने कई म्यूजिक वीडियो और प्रोजेक्ट्स पर काम किया है। मैं अपने टैलेंट के दम पर काम और पैसा कमाती हूं, किसी तरह के गलत समझौते करके नहीं।

रितू ने आरोप लगाया कि इस तरह की बातें सुनकर वह मानसिक रूप से आहत हुईं। इसी वजह से उन्होंने यह मामला सार्वजनिक करने का फैसला लिया। उन्होंने कहा कि एक कलाकार का सम्मान उसके काम से होना चाहिए, न कि इस तरह की शर्तों और दबाव से।

रितू के अनुसार, विडियो पोस्ट होने के बाद उनके फोन पर अलग-अलग नंबर से कॉल आया और उन्हें विडियो डिलीट करने को कहा गया। उनका कहना है कि विकेत खाची ने भी उनसे विडियो डिलीट करने को कहा और प्रलोभन दिया कि वो रितू को अपनी हर गाने की एलबम में लेंगे। 

वहीं, एक्टर मॉडल रितू खूंद बातचीत में बताया कि इस मामले में उन्होंने महिला आयोग से बात की है। हालांकि अभी तक कोई लिखित शिकायत नहीं है। मगर, अध्यक्ष विद्या नेगी से फोन पर संपर्क कर उन्होंने अपनी शिकायत उन तक पहुंचाई है।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!