Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

हिमाचल : नए साल पर पुलिस थाने के पास धमाका, कई भवनों के शीशे टूटे, मचा हड़कंप

News Updates Network
By -
0
न्यूज अपडेट्स 
नालागढ़, 01 जनवरी। हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के नालागढ़ में नए साल के पहले दिन धमाका हुआ है. पुलिस थान के पास एक गली में यह धमाका हुआ है और आसपास की बिल्डिंगों और आर्मी अस्पताल के शीशे चूर-चूर हो गए हैं. बताया जा रहा है कि धमाके की आवाज 400-500 मीटर दूर तक सुनाई दी है. फिलहाल, पुलिस ने घटनास्थल को सील कर दिया हगै. एसपी बद्दी विनोद धीमान, फॉरेनसिक टीम मौके पर पहुंची है. अब तक साफ नहीं हो पाया है कि किस चीज में धमाका हुआ है।

जानकारी के अनुसार, एसपी बद्दी विनोद धीमान टीम के साथ मौके  पर पहुंचे हैं और फॉरेंसिक की टीम को शिमला से बुलवाया गया गया है।
स्थानीय लोगों ने बताया कि सुबह-सुबह हुआ यह धमाका इतना तेज था कि इसकी आवाज 400-500 मीटर दूर तक सुनाई दी. चाय की दुकान पर बैठे लोग भी सहम गए और आसपास अफरा-तफरी मच गई. घटनास्थल पर मौजूद प्रवासी मजदूर ने बताया कि बताया कि वह पास में ही बैठे थे और एक दम से धमाका हुआ और सारा इलाका हिल गया. एक अन्य मजदूर ने बताया कि एक दम से कुछ दिखाई नहीं दिया और बिल्डिंग के बड़े बड़े शीशे भी टूट गए. उन्होंने बताया कि धमाका किस वजह से हुआ, यह उन्हें भी पता नहीं चला।

उधर, सूचना मिलते ही नालागढ़ पुलिस थाने की टीम मौके पर पहुंची और धमाका स्थल को पूरी तरह सील कर दिया, दोनों तरफ बैरिगेटिंग लगाकर जांच शुरू कर दी गई है. पुलिस हर पहलू से मामले की तफ्तीश कर रही है. अब तक एसपी और पुलिस प्रशासन की तरफ से घटना को लेकर कोई जानकारी नहीं दी गई है।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!