Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

व्यवस्था परिवर्तन: HRTC कर्मचारियों को भी बनाना होगा हिम बस कार्ड, ऐसे नहीं मिलेगी फ्री सुविधा

News Updates Network
By -
0
न्यूज अपडेट्स 
शिमला, 29 दिसंबर। नए साल से एच.आर.टी.सी. बसों में अब कर्मचारियों, चालक, परिचालकों व अन्य निगम कर्मचारियों का स्टाफ नहीं चलेगा। निगम सभी वर्ग के कर्मचारियों को भी बसों में फ्री बस सेवा के लिए हिम बस कार्ड बनाना होगा, उसके बाद ही वे बसों में फ्री सुविधा का लाभ ले सकेंगे। इसके लिए हिम बस पोर्टल में कर्मचारियों के हिम बस कार्ड बनाए जाने का भी ऑप्शन डाला जाएगा। जिससे कर्मचारी भी पूरी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद यह कार्ड बना सकेंगे।

एच.आर.टी.सी. के आई.टी. डी.डी.एम. राजेश शर्मा ने कहा निगम कर्मचारियों पर बसों में फ्री बस सफर के लिए पहली बार यह व्यवस्था लागू की जा रही है। इससे पहले यानी मौजूदा समय में चालक हो या परिचालक या फिर वर्कशॉप का कोई भी कर्मचारी, वह बस में स्टाफ या फिर अपना पहचान पत्र दिखाकर फ्री बस सेवा का लाभ लेता था। 
एच.आर.टी.सी. पेंशनरों को भी हिम बस कार्ड बनाने होंगे, उसके बाद ही वे फ्री बस सेवा का लाभ उठा सकेंगे। प्रदेश में करीब 8,500 पैंशनर्ज भी हैं, जिन्हें भी निगम की बसों में फ्री सेवा मिलती है।

31 जनवरी के बाद हिम बस कार्ड होगा अनिवार्य

एच. आर.टी. सी. बसों की रियायती सेवाओं का लाभ लेने वाले यात्रियों के लिए हिम बस कार्ड बनाने के लिए 31 जनवरी अंतिम तिथि तय की गई है। उसके बाद बिना हिम बस कार्ड के किसी भी यात्री को रियायती दरों पर सफर की सुविधा नहीं मिलेगी। इसमे 50 प्रतिशत छूट पर यात्रा करने वाली प्रदेश की सभी महिलाएं भी शामिल है।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!