Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

हिमाचल : युवती का अपहरण कर किया दुष्कर्म, तीन युवकों ने दिया वारदात को अंजाम, मामला दर्ज

News Updates Network
By -
0
न्यूज अपडेट्स 
चंबा, 14 दिसंबर। हिमाचल प्रदेश में महिलाओं और युवतियों के शोषण के मामले आए दिन रिपोर्ट हो रहे हैं। कई बार शातिर झूठे प्यार के जाल में फांस कर महिलाओं और युवतियों की इज्जत के साथ खेलते हैं तो कई बार जबरन इन्हें अपनी हवस का शिकार बनाया जा रहा है। ऐसा ही एक बेहद संगीन मामला हिमाचल के चंबा जिला से सामने आया है। इस मामले ने एक बार फिर प्रदेश में लड़कियों की सुरक्षा पर सवाल उठा दिए हैं।

दरअसल हिमाचल के चंबा जिला से एक बेहद सनसनीखेज मामला सामने आया है। मामले में तीन युवकों ने एक किशोरी का ना सिर्फ अपहरण किया, बल्कि उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। पीड़िता के पिता ने पुलिस थाना में मामला दर्ज करवा कर आरोपियों के खिलाफ सख्त सजा की मांग की है। इस घटना ने न केवल स्थानीय लोगों को झकझोर दिया है, बल्कि प्रदेश में बेटियों की सुरक्षा को लेकर भी बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं।

पीड़िता के पिता ने महिला थाना चंबा में शिकायत दर्ज करवाई है। शिकायत के अनुसार एक युवक इस्माइल सहित दो अन्य व्यक्तियों ने पहले नाबालिग लड़की का अपहरण किया और बाद में उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। परिजनों का कहना है कि घटना के बाद से बच्ची गहरे मानसिक आघात में है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ पोक्सो अधिनियम और अन्य संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल परीक्षण करवाया है और बयान दर्ज करने की प्रक्रिया भी पूरी की जा रही है।

मामले की पुष्टि करते हुए विजय कुमार सकलानी ने बताया कि नाबालिग के पिता की शिकायत पर तुरंत कार्रवाई की गई है। उन्होंने कहा कि मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच तेजी से आगे बढ़ाई जा रही है और दोषियों के खिलाफ कानून के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि घटना की योजना कैसे बनाई गई और इसमें अन्य किसी व्यक्ति की भूमिका तो नहीं है। फिलहाल पुलिस जांच जारी है और पीड़िता व उसके परिवार को हरसंभव कानूनी व मानसिक सहयोग देने की बात कही जा रही है।

यह घटना ऐसे समय में सामने आई है, जब हिमाचल प्रदेश में महिलाओं और युवतियों के साथ शारीरिक शोषण के मामलों में लगातार इजाफा देखा जा रहा है। पहाड़ी राज्य होने और शांत प्रदेश की छवि के बावजूद, इस तरह की घटनाएं समाज और प्रशासन दोनों के लिए चेतावनी हैं।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!