Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

किंगल के समीप सड़क हादसा, पलटा यात्री वाहन, 18 यात्री घायल, मामला दर्ज

News Updates Network
By -
0
न्यूज अपडेट्स 
शिमला, 13 दिसंबर। किंगल के समीप राष्ट्रीय राजमार्ग-05 (NH-05) पर एक यात्री वाहन के पलट जाने से बड़ा सड़क हादसा हो गया। हादसे में कुल 18 यात्री घायल हुए हैं। दुर्घटनाग्रस्त वाहन का नंबर HP 01AA 7737 बताया जा रहा है।

जानकारी के अनुसार, हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से घायलों को तुरंत उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। घायल यात्रियों में से 9 का उपचार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) कुमारसैन में किया गया, जबकि गंभीर रूप से घायल 9 यात्रियों को एम.जी.एम.एस.सी. खनेरी रेफर किया गया है।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य किया और यातायात को सुचारू करवाया। थाना कुमारसैन में मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस के अनुसार हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। प्रारंभिक जांच में सड़क की स्थिति और वाहन की गति सहित अन्य पहलुओं को भी परखा जा रहा है।

फिलहाल सभी घायलों का उपचार जारी है और पुलिस द्वारा मामले की विस्तृत जांच की जा रही है।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!