Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

हिमाचल: युवक ने शिमला हाईकोर्ट की महिला वकील पर लगाए धोखाधड़ी के आरोप, जानें पूरा मामला

News Updates Network
By -
0
न्यूज अपडेट्स 
बिलासपुर, 16 दिसंबर। बिलासपुर जिले के त्रिफालघाट क्षेत्र निवासी सुनील कुमार ने शिमला हाईकोर्ट में प्रैक्टिस करने वाली एक महिला वकील पर आर्थिक धोखाधड़ी के गंभीर आरोप लगाए हैं। सुनील कुमार का आरोप है कि संबंधित वकील ने उनसे कानूनी कार्य के नाम पर लगातार पैसे लिए, लेकिन न तो वह अदालत में पेश हुई और न ही मामले की सही पैरवी की।

सुनील कुमार के अनुसार, महिला वकील ने उनसे करीब 80 हजार रुपए लिए। आरोप है कि इसके बावजूद वह किसी भी सुनवाई पर कोर्ट में उपस्थित नहीं हुई। सुनील का कहना है कि वकील उन्हें खुद ही अदालत में न जाने की सलाह देती रही, जिससे उन्हें शुरू में कोई संदेह नहीं हुआ। हालांकि, समय बीतने के साथ मामला संदिग्ध लगने लगा।

सुनील कुमार ने बताया कि जब अदालत की ओर से उन्हें नोटिस प्राप्त हुआ, तो वह स्वयं कोर्ट पहुंचे। वहां उन्हें न्यायालय की ओर से फटकार भी लगी और जुर्माना भी भरना पड़ा। इसके बाद उन्हें यह अहसास हुआ कि उनके साथ आर्थिक रूप से धोखा हुआ है।

आरोप है कि जब सुनील कुमार ने अपनी रकम वापस मांगी, तो महिला वकील ने उन्हें पुलिस कार्रवाई का डर दिखाया और कई बार थाने बुलाने की धमकी भी दी। सुनील का यह भी कहना है कि पैसे लेते समय वकील ने अदालत में ऊंचे पदों पर अपने रिश्तेदार होने का हवाला देकर उन्हें भरोसे में लिया था।

सुनील कुमार का दावा है कि जब उन्होंने मामले को मीडिया के सामने लाने की बात कही, तो वकील ने घबराकर 50 हजार रुपए वापस कर दिए। शेष राशि लौटाने का आश्वासन देने के बाद वकील ने उनका फोन उठाना बंद कर दिया। इसके बाद सुनील कुमार ने मुख्यमंत्री संकल्प सेवा हेल्पलाइन में इस पूरे मामले की शिकायत दर्ज करवा दी है।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!