Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

ईमानदारी की मिसाल: जंगल में मिली बलटोही पंचायत को सौंपी, मालिक की तलाश जारी

News Updates Network
By -
0
न्यूज अपडेट्स 
बिलासपुर, 16 दिसंबर (अनिल) । बिलासपुर जिला से सटे गांव बंदला के जंगल में एक बलटोही मिलने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, यह बलटोही उस समय मिली जब एक महिला घास लाने के लिए जंगल गई हुई थी। घास काटते समय महिला की नजर जंगल में पड़ी बलटोही पर पड़ी, जिसके बाद उसने इसकी सूचना तुरंत अपने पति को दी।

महिला के पति ने बताया कि यह घटना 14 दिसंबर की है। पत्नी से जानकारी मिलने के बाद उन्होंने बिना देरी किए इस बारे में पंचायत प्रधान को अवगत करवाया। पंचायत प्रधान की जानकारी में लाने के बाद बलटोही को पंचायत में सुरक्षित रूप से जमा करवा दिया गया है।

बताया जा रहा है कि बलटोही पर उसके मालिक का नाम भी अंकित है, जिससे यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि यह किसी व्यक्ति की निजी संपत्ति है। आम जनता से अपील की गई है कि इस खबर को अधिक से अधिक साझा किया जाए, ताकि बलटोही के असली मालिक तक सूचना पहुंच सके।

यदि किसी व्यक्ति की यह बलटोही खो गई या चोरी हुई है तो वह बंदला गांव की पंचायत से संपर्क कर इसे प्राप्त कर सकता है। 

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!