Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

हिमाचल : चोरी की नाकाम कोशिश के बाद युवक ने महिला का गाल काटा, आरोपी गिरफ्तार

News Updates Network
By -
0
न्यूज अपडेट्स 
शिमला, 16 दिसंबर। देव भूमि हिमाचल प्रदेश में महिलाओं के साथ आपराधिक मामले आए दिन बढ़ते हुए रिपोर्ट किए जा रहे हैं। ताजा मामला प्रदेश की राजधानी शिमला से सामने आया है। जहां एक महिला से आभूषण छीनने की कोशिश कर रहे युवक ने असफल होने पर उस पर हमला कर दिया और गाल पर दांतों से काट लिया। महिला की चीखें सुनकर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और आरोपी को पकड़ लिया।

जानकारी के अनुसार शिमला जिला के कोटखाई क्षेत्र में आज यानी मंगलवार को दिनदहाड़े आरोपी ने जैसे ही महिला के आभूषण छीने, महिला ने शोर मचाते हुए उसे दबोच लिया। खुद को छुड़ाने और भागने के इरादे से आरोपी ने महिला पर हमला कर दिया।

आरोपी ने महिला के चेहरे और शरीर के अन्य हिस्सों पर दांतों से काटकर उसे घायल कर दिया। इसके बावजूद महिला ने हिम्मत नहीं हारी और जोर-जोर से चिल्लाती रही, जिससे आसपास मौजूद लोग मौके पर इकट्ठा हो गए।

महिला की आवाज सुनकर पहुंचे स्थानीय लोगों ने आरोपी को काबू में ले लिया। गुस्साए लोगों ने उसे रेलिंग से बांध दिया और उसकी पिटाई कर दी। इस दौरान मौके पर मौजूद किसी व्यक्ति ने घटना का वीडियो भी बना लिया, जो बाद में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

सूचना मिलते ही पुलिस को मामले की जानकारी दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला और आरोपी को अपने कब्जे में ले लिया। घायल महिला को उपचार के लिए कोटखाई अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। पुलिस के अनुसार महिला और आरोपी दोनों ही नेपाली मूल के बताए जा रहे हैं।

पुलिस ने आभूषण छिनैती और हमले का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि वह अकेले इस वारदात को अंजाम दे रहा था या इसके पीछे कोई और भी शामिल है। पुलिस ने बताया कि आरोपी को बुधवार को अदालत में पेश किया जाएगा और आगे की पूछताछ के लिए पुलिस रिमांड की मांग की जाएगी।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!