Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

हिमाचल : हादसे का शिकार हुई बाइक, दो युवक थे सवार, 21 साल के युवक की मौत

News Updates Network
By -
0
न्यूज अपडेट्स 
कुल्लू, 16 दिसंबर। हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले से एक दुखद खबर सामने आई है। भुंतर-मणिकर्ण सड़क पर सरसाड़ी क्षेत्र में एक बाइक हादसे का शिकार हो गई है। हादसे के वक्त बाइक पर दो लोग सवार थे। हादसे में बाइक के परखच्चे उड़ गए हैं।

हादसे में 21 साल के एक युवक की मौत हो गई है। जबकि, दूसरा गंभीर रूप से घायल हुआ है। जवान बेटे की मौत के बाद परिजन गहरे सदमे में है। इस हादसे के बाद पूरे इलाके में माहौल गमगीन बना हुआ है।

जानकारी के अनुसार, बीते रविवार रात को दो लोग बाइक पर सवार होकर अपने किसी काम से जा रहे थे। इसी दौरान सरसाड़ी में चालक ने बाइक पर से नियंत्रण खो दिया और बाइक अनियंत्रित होकर नदी की तरफ गहरी खाई में गिर गई।

इस हादसे में एक युवक गहरी खाई में गिर गया। जबकि, दूसरा नदी किनारे पड़ा हुआ था। हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने घायल युवक को अस्पताल पहुंचाया और दूसरे की तलाश शुरू कर दी। मगर रात का अंधेरा होने के कारण उसका कहीं कुछ पता नहीं चल पाया।

पुलिस टीम ने दमकल टीम की मदद से युवक को ढूंढ निकाला, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। इस हादसे में युवक की मौत हो गई थी। मृतक की पहचान 21 वर्षीय प्रवीण कुमार निवासी कोटला और घायल की पहचान गोपाल निवासी गड़सा के रूप में हुई है। घायल अभी भी क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में उपाचाराधीन है।

SP कुल्लू मदन लाल कौशल ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया गया है। फिलहाल, हादसे के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस टीम द्वारा आगामी जांच-पड़ताल की जा रही है।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!