Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

हिमाचल : डॉक्टरी इलाज से परेशान थी महिला, नैना माता ने की मुराद पूरी, आँखों की रौशनी हुई ठीक

News Updates Network
By -
0
न्यूज अपडेट्स 
बिलासपुर, 25 दिसंबर। हिमाचल प्रदेश देवी देवताओं की भूमि है। यहां असंख्य मंदिर है, जिनमें लोगों का अटूट विश्वास है। देवभूमि में स्थित मंदिरों समय समय पर ऐसे चमत्कार देखने को मिलते रहते हैं, जिससे लोगों की आस्थाए विश्वास और श्रद्धा उनके प्रति और अधिक बढ़ जाती है। ऐसा ही एक चमत्कार अब हिमाचल के बिलासपुर जिला में स्थित विश्वविख्यात शक्तिपीठ श्री नैना देवी मंदिर में हुआ है। इस चमत्कार ने यह साबित कर दिया है कि अगर सच्चे मन से मां से कोई भी मन्नत मांगी जाए तो वह अवश्य पूरी होती है।

दरअसल श्री नैना देवी मंदिर के प्रति एक महिला की आस्था और अधिक उस समय बढ़ गई, जब महिला की आंखों की रोशन ठीक हो गई। यह महिला डॉक्टरी इलाज करवा कर थक गई थी, डॉक्टरों ने भी जवाब दे दिया था, लेकिन फिर जब महिला ने मां के आगे प्रार्थना की तो महिला की मुराद पुरी हो गई और महिला की आंखों की रोशनी धीरे धीरे ठीक होती गई।

श्री नैना देवी मंदिर में मां के दर्शन करने पहुंची बिलासपुर की एक महिला दलिपि देवी ने अपनी आपबीती सांझा करते हुए बताया कि मां की कृपा से उसकी आंखों की रोशनी अब पूरी तरह से ठीक हो गई है। यह महिला अपने दो बेटों के साथ मंदिर पहुंची थी। महिला के अनुसार कुछ समय पहले उसकी एक आंख की रोशनी अचानक चली गई थी। धीरे.धीरे समस्या बढ़ने लगी और दैनिक जीवन में कठिनाइयां आने लगीं। इलाज के लिए कई जगह डॉक्टरों से परामर्श लिया गया, दवाइयां खाईं, लेकिन कोई स्थायी राहत नहीं मिली।

इलाज से निराश होने के बाद महिला ने माता श्री नैना देवी पर अटूट विश्वास जताते हुए उनके चरणों में मन्नत मांगी। उन्होंने प्रार्थना की कि यदि माता की कृपा से उनकी आंखों की रोशनी वापस आ जाए तो वह श्रद्धा भाव से माता को चांदी के नेत्र अर्पित करेंगी। महिला का कहना है कि मन्नत मांगने के कुछ समय बाद ही आंखों की स्थिति में सुधार होने लगा और देखते.देखते उनकी दृष्टि पूरी तरह से लौट आई।

माता की कृपा से स्वस्थ होने के बाद महिला अपने परिवार के साथ शक्तिपीठ श्री नैना देवी पहुंचीं। श्रद्धा और भावुकता के साथ उन्होंने माता रानी के चरणों में चांदी के नेत्र अर्पित किए और पूजा.अर्चना की। इस दौरान परिवार के सदस्यों ने माता का धन्यवाद करते हुए उनकी महिमा का गुणगान किया।

इस घटना को देखकर मंदिर में मौजूद अन्य श्रद्धालु भी भावविभोर हो उठे। भक्तों का कहना है कि देवभूमि हिमाचल के शक्तिपीठों में आज भी सच्चे मन से की गई प्रार्थनाएं अवश्य पूरी होती हैं। माता श्री नैना देवी का दरबार आस्थाए विश्वास और श्रद्धा का प्रतीक हैए जहां भक्त अपनी हर पीड़ा लेकर आते हैं और माता उन्हें संबल देती हैं।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!