Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

हिमाचल : ड्यूटी के दौरान महिला कर्मचारी की मौत, अभियान में निभा रही थी ड्यूटी, क्षेत्र में शोक की लहर

News Updates Network
By -
0
न्यूज अपडेट्स 
मंडी, 24 दिसंबर। हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले से बेहद दुखद खबर सामने आई है। यहां पल्स पोलियो अभियान में अपनी ड्यूटी निभा रही एक आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की दुखद मौत हो गई है। महिला की मौत के बाद पूरे इलाके में शोक की लहर है।

ड्यूटी कर रही महिला की मौत

यह घटना सदर मंडी उपमंडल के मट्ठ क्षेत्र में पेश आई है। मृतका की पहचान 52 वर्षीय हर्षा देवी के रूप में हुई है- जो कि मट्ठ आंगनबाड़ी केंद्र में तैनात थी। परिजनों ने बताया कि बीते कल हर्षा छोटे बच्चों को पोलियो की दवा पिलाने और डोर-टू-डोर मार्किंग का काम रह रही थी।

खाई में गिरी महिला

गांव के एक मकान की दीवार पर मार्किंग करते हुए अचानक हर्षा का पैर फिसला और वो खाई में जा गिरी। हादसे में हर्षा गंभीर रूप से घायल हो गई और उसके सिर पर भी गंभीर चोट आई। हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई।

सिर में आई गंभीर चोट

लोगों ने आनन-फानन में हर्षा को उपचार के लिए जोनल अस्पताल मंडी पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार देने के बाद हर्षा की गंभीर हालत को देखते हुए उसे PGI चंडीगढ़ रेफर कर दिया।

एंबुलेंस में बिगड़ी हालत

परिजनों ने बताया कि PGI चंडीगढ़ ले जाते समय रास्ते में हर्षा की तबीयत ज्यादा बिगड़ गई। ऐसे में परिजन उसे तुरंत इलाज के लिए AIIMS बिलासपुर ले गए। जहां पर उपचार के दौरान हर्षा ने दम तोड़ दिया।

सदमे में पूरा परिवार

हर्षा देवी की मौत के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है और गांव में भी मातम पसरा हुआ है। लोगों का कहना है कि हर्षा बहुत ही शांत और मिलनसार स्वभाव की थी। हर्षा हमेशा दूसरों की मदद करने के लिए तैयार रहती थी। उसकी अचानक हुई मौत के बाद पूरे इलाके में मातम पसरा हुआ है।

मामले के बारे में बताते हुए CMO डॉ. दीपाली शर्मा ने कहा कि ये बेहद दुखद है कि महिला ने ड्यूटी के दौरान अपनी जान गंवा दी। विभाग द्वारा सभी आवश्यक औपचारिकताएं पूरी की जा रही हैं। आज दोपहर बाद महिला का अंतिम संस्कार किया जाएगा।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!