Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

हिमाचल : BJP विधायक आशीष शर्मा पर अवैध खनन और रॉयल्टी चोरी के आरोप, पुलिस ने दर्ज की FIR

Anil Kashyap
By -
0
न्यूज अपडेट्स 
हमीरपुर, 10 दिसंबर। हमीरपुर से भाजपा विधायक आशीष शर्मा के विरुद्ध अवैध खनन और रॉयल्टी चोरी के गंभीर आरोपों में एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस ने यह कार्रवाई विधायक के महादेवी स्टोन क्रशर पर की है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार की शिकायत पर दर्ज की गई इस प्राथमिकी में सरकार को ₹36 लाख से अधिक के राजस्व नुकसान का दावा किया गया है। पुलिस अधीक्षक बलवीर ठाकुर ने पुष्टि की कि सुजानपुर पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है और जांच जारी है।

₹36 लाख से अधिक का राजस्व नुकसान: क्या कहती है पुलिस?

पुलिस को 9 सितंबर को एक गोपनीय सूचना मिली, जिसके आधार पर विधायक के क्रशर की जांच की गई। जांच के दौरान लीज डीड, रॉयल्टी रसीदें, बिजली खपत रिकॉर्ड, और डब्ल्यू एवं एक्स फॉर्म रजिस्टरों की बारीकी से जांच हुई। इन दस्तावेजों के परीक्षण में गंभीर अनियमितताएं सामने आईं।

डब्ल्यू फॉर्म का दुरुपयोग और अवैध निकासी

जांच के अनुसार, फर्म ने डब्ल्यू फॉर्म का दुरुपयोग किया। इसका उपयोग आंतरिक परिवहन के बजाय बाहरी बिक्री के लिए किया गया। इस प्रक्रिया से 28,180 मीट्रिक खनिज की अवैध निकासी और परिवहन हुआ। इसके अलावा, अगस्त से दिसंबर 2022 के बीच क्रशर ने बिना रॉयल्टी भुगतान किए 17,572 मीट्रिक खनिज का उत्पादन किया। कुल मिलाकर, 45,752 मीट्रिक अवैध खनन के कारण राज्य सरकार को लगभग ₹36.60 लाख का भारी राजस्व नुकसान हुआ। यह जानकारी पुलिस जांच के बाद सामने आई है।

विधायक आशीष शर्मा ने आरोपों को नकारा

इस मामले पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए विधायक आशीष शर्मा ने आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है। उन्होंने कहा कि यह कार्रवाई “राजनीतिक दबाव” का परिणाम है। विधायक ने आरोप लगाया कि पुलिस “रक्षक नहीं, बल्कि भक्षक की भूमिका में” है।

विधायक शर्मा ने यह भी स्पष्ट किया कि खनन विभाग ने रॉयल्टी या अन्य मसलों को लेकर उन्हें कोई नोटिस नहीं भेजा है। उन्होंने इन आरोपों को मात्र “राजनीति” करार दिया और कहा कि हमीरपुर की जनता सच्चाई जानती है। विधायक ने बताया कि उनका क्रशर मार्च 2024 से बंद है।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!