Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

बिलासपुर: नैना देवी के पास जंगल में मिली महिला की लाश, रस्सी से बंधे थे हाथ, पहचान करना बनी चुनौती

Anil Kashyap
By -
0

न्यूज अपडेट्स 
बिलासपुर, 18 दिसंबर। देवी आस्था के लिए पहचाने जाने वाले हिमाचल में एक बार फिर इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली तस्वीर सामने आई है। श्री नैना देवी जी क्षेत्र के पास जंगल में एक महिला की ऐसी हालत में लाश मिली, जिसने पूरे इलाके को दहशत में डाल दिया। शव की हालत देख हर कोई सन्न रह गया। वहीं पुलिस के सामने सबसे बड़ी चुनौती है महिला की पहचान करना। 

घटना दडोह के जंगल क्षेत्र की है। पुलिस को इसकी सूचना एक प्रवासी व्यक्ति ने दी। उसके अनुसार, जब वह गुफा पार्किंग से दडोह की ओर जाने वाले रास्ते के पास जंगल की तरफ गया, तो झाड़ियों में एक महिला औंधे मुंह गिरी हुई दिखी। पास जाकर देखने पर उसके हाथ पीठ के पीछे रस्सी से बंधे हुए थे और गले में दुपट्टा लिपटा हुआ था।

महिला के चेहरे और नाक से खून बह रहा था। इन हालातों को देखते हुए पुलिस को आशंका है कि अज्ञात व्यक्ति या व्यक्तियों ने पहले महिला की गला घोंटकर हत्या की और बाद में साक्ष्य छिपाने के इरादे से शव को जंगल में फेंक दिया। मौके की स्थिति ने मामले को और भी गंभीर बना दिया है।

दोनों हाथ पीछे रस्सी से बंधे, गले में दुपट्टा और चेहरा खून से सना था। पहली नजर में ही यह मामला हत्या का प्रतीत हो रहा है।

मामले की सूचना मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। संदीप धवल ने बताया कि फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से अहम साक्ष्य जुटाए हैं। पूरे इलाके को सील कर जांच की गई ताकि कोई सबूत नष्ट न हो सके।

शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एम्स बिलासपुर भेजा गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है, जिससे मौत के सही कारणों की पुष्टि हो सकेगी। मगर, इस पूरी घटना के बाद ही क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है। 

फिलहाल महिला की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस आसपास के क्षेत्रों में लापता महिलाओं का रिकॉर्ड खंगाल रही है और अन्य जिलों से भी संपर्क किया जा रहा है। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है और सभी पहलुओं से जांच जारी है।

श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों की आवाजाही वाले क्षेत्र के पास इस तरह की वारदात ने सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस का कहना है कि जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!