Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

HRTC बस और कार की भीषण टक्कर, हादसे में चालक की हुई मौत

News Updates Network
By -
0
न्यूज अपडेट्स 
कुल्लू, 20 नवंबर। हिमाचल प्रदेश में सड़क हादसों में जान गंवाने वाले लोगों का आंकड़ा बढ़ता जा रहा है। वाहनों की तेज रफ्तार के कारण आए दिन कोई न कोई सड़क हादसों का शिकार हो रहा है। ताजा मामला जिला कुल्लू से पेश आया है। यहां एक HRTC बस और एक कार की भीषण टक्कर हो गई है। 
 
प्राप्त जानकारी के अनुसार, जिला के पतलीकुहल क्षेत्र में बुधवार सुबह एक दिल दहला देने वाली सड़क दुर्घटना सामने आई, जिसने समूचे इलाके में दुख और हैरानी का माहौल पैदा कर दिया। लगभग सुबह 8: 30 बजे 15 मील नामक स्थान पर HRTC की एक बस और एक अल्टो कार की जोरदार टक्कर  हो गई। इस हादसे में कार चालक की मौत हो गई। 
 
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सामान्य दिनों की तरह सड़क पर यातायात चल रहा था कि तभी कुल्लू से केलांग की ओर जा रही HRTC की बस (नंबर HP42-3152) 15 मील के पास पहुंची। इसी दौरान सामने से लाल रंग की अल्टो कार (नंबर HP58-7183) तेज रफ्तार में आती दिखाई दी। 
 
देखते ही देखते कार चालक ने अपना नियंत्रण खो दिया और सीधे बस की ड्राइवर साइड में जा टक्कराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों द्वारा हादसे की पुलिस को सूचना दी गई।  
 
बस चालक सुरेन्द्र कुमार, जो मंडी जिले के खरोटा गांव के निवासी हैं, ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि वे अपनी बस को सावधानीपूर्वक अपनी साइड में और कम गति में चला रहे थे। उनके अनुसार, कार चालक तेज गति और लापरवाही से गाड़ी मोड़ते समय बस की दिशा में आ गया। जिससे दुर्घटना को टाला नहीं जा सका। 
 
सौभाग्य से बस में सवार यात्रियों को कोई चोट नहीं पहुंची और सभी सुरक्षित रहे। वहीं दूसरी ओर, घायल कार चालक गाड़ी में बुरी तरह से फंस गया था लोगों ने कार चालक को कड़ी मशक्कत के साथ कार से बाहर निकाला और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) पतलीकुहल पहुंचाया गया। 
 
उनकी स्थिति गंभीर होने के कारण डॉक्टरों ने उन्हें तुरंत जोनल अस्पताल कुल्लू रेफर कर दिया। लेकिन अफसोस, वहां पहुंचने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बाद में चिकित्सकों ने आवश्यक पोस्टमार्टम प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।
 
दीनानाथ (55 वर्ष), जो मनाली (जिला कुल्लू) के निवासी थे और स्वर्गीय जगदीश के पुत्र थे, उनकी अचानक हुई इस मृत्यु से परिवार और क्षेत्र के लोगों में गहरा दुख है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और दुर्घटना के सटीक कारणों की जांच जारी है।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!