Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

हिमाचल: अस्पताल में सांप लेकर घुसा सिरफिरा, स्टाफ नर्स पर फैंका, मचा हड़कंप

News Updates Network
By -
0
न्यूज अपडेट्स 
ऊना, 18 नवंबर। हिमाचल प्रदेश के जिला ऊना स्थित सिविल अस्पताल गगरेट में रविवार देर शाम उस समय हड़कंप मच गया जब एक युवक गले में मरा हुआ सांप डालकर अस्पताल परिसर में जा पहुंचा। यह युवक करीब 4 बजे बिना रोकटोक अस्पताल के अंदर दाखिल हुआ और सीधा स्टाफ नर्स के कमरे तक जा पहुंचा। उसकी हरकतें देखकर स्टाफ कुछ समझ ही नहीं पाया कि अचानक उसने नर्स की ओर मरा हुआ सांप फेंक दिया। इससे अस्पताल में मौजूद लोग घबरा गए और अफरा-तफरी मच गई।

नर्स के कमरे में हुए इस घटना के बाद स्टाफ ने तुरंत गगरेट पुलिस को सूचित किया। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और युवक को काबू करके थाने ले गई। बताया जा रहा है कि युवक अस्पताल में इंजेक्शन लगवाने के बहाने आया था। जैसे ही नर्स ने उससे बात करनी शुरू की, उसने सांप उसकी ओर फेंक दिया। इस घटना से नर्स घबरा गई और कई मरीज व उनके परिजन भी डर के मारे इधर-उधर भागने लगे।

पुलिस पूछताछ के दौरान युवक के परिजन थाने पहुंचे और उन्होंने बताया कि युवक की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। यह भी पता चला कि घटना से पहले युवक मरे हुए सांप को गले में डालकर गगरेट बाजार में भी घूम रहा था। परिजनों की बात और मेडिकल स्थिति को देखते हुए पुलिस ने युवक को परिवार के हवाले कर दिया।

अस्पताल स्टाफ ने फिर उठाई सुरक्षा कर्मियों की मांग
इस घटना ने अस्पताल प्रशासन और स्टाफ की सुरक्षा पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं। अस्पताल कर्मचारियों ने कहा कि वे कई बार अस्पताल में सुरक्षा कर्मी तैनात करने की मांग कर चुके हैं, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।

स्टाफ का कहना है कि रात के समय ड्यूटी करना पहले ही मुश्किल होता है, ऊपर से इस तरह की घटनाएँ उनकी सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा हैं। उन्होंने एक बार फिर जिला प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग से सुरक्षा बढ़ाने की गुहार लगाई है।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!