Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

हिमाचल: पुलिस से उलझे बाइक सवार, हेलमेट नहीं, नंबर प्लेट गायब, भगाई बाइक - कटा तगड़ा चालान

News Updates Network
By -
0
न्यूज अपडेट्स 
हमीरपुर, 16 नवंबर। हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर सदर थाना क्षेत्र में ट्रैफिक पुलिस की कार्रवाई से बचने की कोशिश कर रहे दो युवकों को आखिरकार भारी कीमत चुकानी पड़ी। भोटा की ओर से हमीरपुर आ रहे दो बाइक सवार युवकों ने न केवल नियमों का खुला उल्लंघन किया बल्कि पुलिस को चकमा देकर भागने की कोशिश भी की।

हेलमेट नहीं, नंबर प्लेट नहीं

पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए दोनों को थोड़ी ही दूरी पर पकड़ लिया और कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी। दोपहिया वाहन का चालक हेलमेट नहीं पहने हुए था। जब ट्रैफिक पुलिस ने उसे रोकने का संकेत दिया तो युवक रुकने के बजाय बाइक मोड़ कर सब्जी मंडी क्षेत्र की ओर तेजी से भागने लगे।

पुलिस से उलझे युवक

भीड़भाड़ वाला क्षेत्र होने के कारण यह और भी खतरनाक स्थिति बन गई। पुलिस ने पीछा किया और कुछ ही दूरी पर दोनों को पकड़ लिया। रोकने पर दोनों युवक पुलिस से उलझने लगे, जिस वजह से मौके पर लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। स्थानीय लोगों ने भी युवकों के व्यवहार पर नाराजगी जताई।

युवकों ने पी रखी थी शराब

जांच के दौरान पुलिस ने एल्को सेंसर से दोनों युवकों की टेस्टिंग की, जिसमें उनके शराब पीकर बाइक चलाने की पुष्टि हुई। इसके बाद पुलिस ने चालक के खिलाफ कई धाराओं के तहत कार्रवाई की।

चालान किन-किन कारणों से काटा गया?

हेलमेट नहीं पहनना
बिना नंबर प्लेट के बाइक चलाना
इंश्योरेंस न होना
शराब पीकर वाहन चलाना
इन सभी नियमों के उल्लंघन पर कुल मिलाकर लगभग 30 हजार रुपये का चालान काटा गया है। साथ ही बाइक को मौके पर ही जब्त कर लिया गया। पुलिस के अनुसार वाहन को आगे प्रक्रिया पूरी होने के बाद परिजनों को सौंप दिया जाएगा।

दो दिन में 30 चालान

हमीरपुर ट्रैफिक पुलिस ने शुक्रवार और शनिवार को भी अभियान चलाया था, जिसमें कुल 30 चालान काटे गए। इन मामलों में-

बिना सीट बेल्ट वाहन चलाना
बिना लाइसेंस ड्राइविंग
अन्य ट्रैफिक नियमों की अवहेलना शामिल रही।
इनमें से कई मामलों को कोर्ट में प्रेषित किया गया है।

यातायात पुलिस इंचार्ज संजय राणा ने कहा कि पुलिस समय-समय पर नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करती रहेगी। उन्होंने कहा सड़क सुरक्षा के लिए कानूनों का पालन अनिवार्य है। नियमों की लगातार अनदेखी करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!