Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

हिमाचल : शिकारियों की गोली का शिकार हुआ बकरी चराने गया युवक, गंभीर रूप से घायल, मामला दर्ज

News Updates Network
By -
0
न्यूज अपडेट्स 
शिमला, 10 नवंबर। शिमला जिला के रोहड़ू क्षेत्र में रविवार शाम बड़ा हादसा हो गया, जब बकरी चराने गया एक युवक गलती से शिकारियों की गोली का शिकार बन गया। घटना धमवानी जंगल की है, जहां कड़ीवन गांव का रहने वाला लकी नामक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस के अनुसार यह घटना शाम करीब 4:45 बजे की है। 

घायल को स्थानीय लोगों की मदद से IGMC शिमला रेफर किया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना की जानकारी लकी के परिजनों को थिस्सूतराम नामक ग्रामीण ने दी। उसने फोन पर बताया कि जंगल में शिकार कर रहे कुछ लोगों की बंदूक से गोली चल गई, जो लकी को लग गई। 

शिकायतकर्ता मीना राम ने पुलिस को बताया कि संदिग्ध शिकारी HP-10-B-8466 नंबर की गाड़ी में जब्ली कैंची की ओर गए थे। उसने गाड़ी को रोका और पाया कि चालक साहिल सपटा पुत्र केशव राम निवासी घासनी था। उसके साथ पंकज संग्रेल पुत्र भीम सेन और सुखपाल पुत्र शंकर दास निवासी खलगर भी मौजूद थे। 

रोहड़ू पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए तीनों को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान गाड़ी से एक डबल बैरल बंदूक, जिंदा कारतूस और एक खाली कारतूस बरामद किए गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सभी आरोपियों को आज अदालत में पेश किया जाएगा। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि आरोपियों के पास हथियारों के लाइसेंस थे या नहीं।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!