Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

दर्दनाक हादसा: बाईपास पर हादसे का शिकार हुई वैन, गाड़ी को काटकर बाहर निकाले शव, अनाथ हुए दो बच्चे

News Updates Network
By -
0
न्यूज अपडेट्स 
कांगड़ा, 23 अक्टूबर। हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिला से एक बेहद ही ह्रदय विदारक घटना सामने आई है। यहां एक वैन के अनियंत्रित होने से गाड़ी सीधे सड़क किनारे लगे डंगे से जा टकराई है। इस हादसे में पति पत्नी की दर्दनाक मौत हो गई है। वहीं दो बच्चे घायल हुए हैं। हादसे की सूचना मिलते ही भारी संख्या में आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए थे। 

मिली जानकारी के अनुसार यह हादसा कांगड़ा बाईपास फोरलेन पर आज गुरुवार को दोपहर के समय हुआ है। बताया जा रहा है कि वैन में पति-पत्नी के साथ उनके दो बच्चे भी सवार थे। इसी दौरान अचानक चालक ने गाड़ी पर से नियंत्रण खो दिया और अनियंत्रित गाड़ी सड़क किनारे लगे डंगे से जा टकराई। इस हादसे में गाड़ी में सवार पति पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई।

हादसे में मृतक दंपत्ति की पहचान 27 वर्षीय कुलदीप और उनकी पत्नी 26 वर्षीय तमन्ना निवासी स्कोट गांव कांगड़ा के तौर पर हुई है। मृतक दंपत्ति के दो बच्चे हैं, जिसमें साल का बेटा सक्षम और चार साल की बेटी प्रियंका है। इस हादसे में दोनों बच्चों को मामूली चोटें आई है। लेकिन इस हादसे ने उनसे उनके माता पिता छीन लिए हैं। अब तक की जांच में पता चला है कि परिवार किसी रिश्तेदार से मिलने के लिए कांगड़ा जा रहा था। 

लोगों की मानें तो टक्कर इतनी जोरदार थी कि हादसे के बाद गाड़ी आगे से बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई थी। जिससे दोनों मृतक पति पत्नी अंदर बुरी तरह से फंसे हुए थे। लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंची कांगड़ा पुलिस की टीम ने स्थानीय लोगों की मदद से कड़ी मशकत के बाद गाड़ी को काट कर दोनों शवों का बाहर निकाला। बताया जा रहा है कि हादसे के समय पति पत्नी आगे बैठे थे, जबकि उनके दोनों बच्चे पीछे की सीट पर बैठे थे। जिससे दोनों बच्चे सुरक्षित बच गए हैं।

पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए टांडा मेडिकल कॉलेज भेज दिया है। वहीं हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार यह कार रानीताल की तरफ जा रही थी, लेकिन कांगड़ा बाईपास पर हादसे का शिकार हो गई। हादसे में जान गंवाने वाले पति पत्नी कांगड़ा के तरसूह सकोट के रहने वाले बताए जा रहे हैं।

पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। पुलिस हादसे की जांच कर रही है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि क्या वाहन में कोई तकनीकी खराबी आई थी, जिससे गाड़ी सड़क से बाहर निकल कर डंगे से टकराई। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!