Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

हिमाचल से लापता महिला राजस्थान से बरामद, पत्नी को देख भावुक हुआ पति

Anil Kashyap
By -
0
न्यूज अपडेट्स 
कांगड़ा, 10 अक्टूबर। हिमाचल प्रदेश पुलिस ने एक लापता महिला को सुरक्षित ढूंढ लिया है। पुलिस टीम ने महिला को हिमाचल से सैकड़ों किलोमीटर दूर राजस्थाान के जयपुर से सकुशल बरामद किया है। महिला के सही-सलामत मिलने से परिजनों ने राहत की सांस ली है।

बताया जा रहा है कि महिला के पति ने बीती 3 अक्टूबर को पत्नी के गुमशुदा होने की रिपोर्ट पुलिस थाने में दर्ज करवाई थी। अब करवाचौथ के पर्व पर पुलिस टीम ने सकुशल पति को उसकी पत्नी लौटा दी है। महिला को राजस्थान से हिमाचल लाकर कानूनी कार्रवाई पूरी कर ली गई है।

जानकारी के अनुसार, 25 वर्षीय पल्लवी बीती 3 अक्टूबर को अचानक घर ले लापता हो गई थी। परिजनों ने उसे अपने स्तर पर हर जगह ढूंढा, लेकिन उसका कहीं कुछ पता नहीं चल पाया। ऐसे में थक-हार कर पल्लवी के पति मनोज कुमार ने पालमुपर पुलिस स्टेशन में पत्नी की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई।

मनोज ने पुलिस को बताया कि पल्लवी घर से सिविल अस्पताल गई थी। मगर देर शाम तक भी वो वापस घर नहीं लौटी। पल्लवी के ऐसे संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो जाने से परिजन काफी परेशान है।

वहीं, मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम ने तत्परता से कार्रवाई शुरू की। मामले की गहन जांच के लिए पुलिस टीम ने एक विशेष टीम गठित की और तकनीकी विश्लेषण व फोन लोकेशन के आधार पर महिला को ढूंढ निकाला। महिला की आखिरी फोन लोकेशन राजस्थान का जयपुर क्षेत्र आया।

इसके बाद हिमाचल पुलिस टीम महिला को लाने के लिए राजस्थान रवाना हो गई। पुलिस टीम ने वहां कई जगहों पर तलाशी की। इसी दौरान पुलिस टीम ने पल्लवी को जयपुर से सकुशल बरामद कर लिया। फिर पुलिस टीम द्वारा महिला को पालमपुर लाया गया और जरूरी कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद पल्लवी को परिजनों को सौंप दिया गया।

फिलहाल, ये पता नहीं चल पाया है कि महिला हिमाचल से राजस्थान कैसे और किसके साथ पहुंची। पुलिस टीम ने महिला को परिजनों को सौंप दिया है। पत्नी के सकुशल मिलने के बाद पति बेहद खुश है और पहले पत्नी को देखकर उसकी आंखों से खुशी के आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे थे। महिला के मिलने से परिवार ने भी राहत की सांस ली है।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!