न्यूज अपडेट्स
बिलासपुर, 26 अक्तूबर। आज सुबह करीब 9:30 बजे बिलासपुर के भराड़ी पुल पर एक व्यक्ति ने गोविंदसागर झील में छलांग लगा दी।
जानकारी के अनुसार व्यक्ति धराड़सानी की तरफ से मोटरसाइकिल पर सवार होकर पुल तक पहुंचा था। पुल से करीब 200 फीट पीछे उसकी मोटरसाइकिल खड़ी मिली है।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान शुरू कर दिया गया। गोताखोरों की मदद से झील में व्यक्ति की तलाश की जा रही है। फिलहाल व्यक्ति की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
