Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

हिमाचल: दीवाली पर नहीं पड़ेगी सफर में मुश्किल, एचआरटीसी चलाएगा स्पैशल बसें

News Updates Network
By -
0
न्यूज अपडेट्स 
शिमला, 15 अक्टूबर। दीवाली पर्व पर बाहरी राज्यों में रहने वाले हिमाचलियों को उनके घरों तक सुरक्षित पहुंचाने के लिए हिमाचल सड़क परिवहन निगम (एचआरटीसी) ने व्यापक तैयारियां पूरी कर ली हैं। निगम प्रबंधन 17, 18 और 19 अक्तूबर को कुल 257 स्पैशल बसें दिल्ली, चंडीगढ़ और बद्दी से प्रदेश के विभिन्न जिलों के लिए चलाएगा। 

आपको बता दें ये बसें कांगड़ा, हमीरपुर, ऊना, चम्बा, मंडी, शिमला, बिलासपुर सहित सभी जिलों तक यात्रियों को उनके गंतव्य स्थानों तक पहुंचाएंगी। 17 अक्तूबर को दिल्ली से 34, चंडीगढ़ से 55 और बद्दी से 8 बसें चलेंगी। 18 अक्तूबर को दिल्ली से 44, चंडीगढ़ से 54 और बद्दी से 8 बसें रवाना होंगी, जबकि 19 अक्तूबर को दिल्ली से 6 और चंडीगढ़ से 48 बसें चलेंगी। इस दिन बद्दी से कोई सेवा नहीं होगी।

निगम ने इसके लिए डीएम, डीडीएम, आरएम और टीएम की ड्यूटी निर्धारित कर दी है तथा जरूरत पड़ने पर डिमांड के अनुसार अतिरिक्त बसें भी चलाई जाएंगी। 

एमडी डॉ. निपुण जिंदल ने बताया कि निगम का लक्ष्य हर यात्री को सुरक्षित और सुविधाजनक यात्रा उपलब्ध करवाना है। दीवाली के दिन शाम 5 बजे से लेकर 21 अक्तूबर सुबह 8 बजे तक प्रदेश भर में कोई भी लोकल बस सेवा नहीं चलेगी, ताकि चालक और परिचालक भी त्यौहार मना सकें। हालांकि, यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए दिल्ली, चंडीगढ़, हरिद्वार और अन्य प्रमुख स्थलों के लिए एक-एक लॉन्ग रूट बस सेवा दीवाली की शाम को चलाई जाएगी।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!