Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

बिलासपुर: दीपावली पर चमका महिलाओं का हुनर, बिलासपुर में SHG समूहों ने कमाए तीन लाख रुपए

Anil Kashyap
By -
0
न्यूज अपडेट्स 
बिलासपुर, 25 अक्टूबर। दीपावली के अवसर पर जिला प्रशासन बिलासपुर की एक सराहनीय पहल ने महिलाओं को आत्मनिर्भरता की दिशा में नई प्रेरणा दी है। प्रशासन के सहयोग से स्वयं सहायता समूहों (Self Help Groups) से जुड़ी महिलाओं ने खास गिफ्ट बॉक्स तैयार किए, जिनमें स्थानीय हल्दी, इंस्टेंट चटनी, इंस्टेंट खीर और हर्बल टी जैसे देसी उत्पाद शामिल थे।

इन उत्पादों की उच्च गुणवत्ता और आकर्षक पैकेजिंग के कारण गिफ्ट बॉक्स ग्राहकों के बीच खासे लोकप्रिय रहे। बाजार में कुल 500 गिफ्ट बॉक्स उतारे गए, जिनकी बिक्री से करीब तीन लाख रुपये की आमदनी हुई। इस कमाई का सीधा लाभ समूह से जुड़ी महिलाओं को मिला, जिससे उनके आत्मविश्वास और हौंसलों को नई उड़ान मिली।

इस पहल में महिलाओं की मेहनत, समर्पण और टीमवर्क ने अहम भूमिका निभाई। इस अनुभव ने उन्हें न केवल आर्थिक मजबूती दी बल्कि ब्रांडिंग, पैकेजिंग और मार्केटिंग जैसे व्यवसायिक पहलुओं की भी व्यावहारिक जानकारी प्रदान की।

उपायुक्त बिलासपुर राहुल कुमार ने बताया कि इस पहल की सफलता में एसएचजी महिलाओं की कड़ी मेहनत और जनता के सहयोग का बड़ा योगदान रहा है। उन्होंने कहा कि प्रशासन का उद्देश्य “वोकल फॉर लोकल” की अवधारणा को सशक्त बनाना है, ताकि स्थानीय उत्पादों को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिले।

उन्होंने यह भी बताया कि आगामी त्योहारों और विशेष अवसरों पर इसी तरह के गिफ्ट बॉक्स व अन्य उत्पाद बाजार में उतारे जाएंगे। साथ ही, उत्पादों की रेंज बढ़ाने, पैकेजिंग डिजाइन सुधारने और बाजार से मजबूत लिंकेज बनाने की दिशा में कार्य किया जाएगा।

जिला प्रशासन का लक्ष्य है कि स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से महिलाओं को स्वरोजगार और आर्थिक सशक्तिकरण के अधिक अवसर प्रदान किए जाएं, जिससे वे आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में अपनी सक्रिय भूमिका निभा सकें।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!