न्यूज अपडेट्स
बिलासपुर, 11 अक्टूबर। थाना बरमाणा पुलिस ने गश्त के दौरान एक युवक को चिट्टे सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी से 2.71 ग्राम चिट्टा बरामद किया है।
जानकारी के अनुसार, बरमाणा थाना पुलिस की टीम चंडीगढ़-मनाली राष्ट्रीय उच्च मार्ग पर नालग के पास गश्त पर थी। इस दौरान पुलिस ने एक युवक को संदिग्ध अवस्था में देखा। शक के आधार पर जब उसकी तलाशी ली गई तो उसके कब्जे से चिट्टा बरामद हुआ।
आरोपी की पहचान 39 वर्षीय विपन कुमार उर्फ काकू निवासी लगट, डाकघर बरमाणा, तहसील सदर, जिला बिलासपुर के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया और उसके विरुद्ध एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।
डी.एस.पी. बिलासपुर मदन धीमान ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि बरमाणा पुलिस द्वारा मामले की आगामी जांच की जा रही है। पुलिस यह भी पता लगा रही है कि आरोपी नशे की यह खेप कहां से लाया था और किसे सप्लाई की जानी थी।
