न्यूज अपडेट्स
देहरा, 29 सितंबर। हिमाचल पथ परिवहन निगम ने कांगड़ा से दिल्ली वाया श्री ज्वालाजी-देहरा हिमधारा (AC) बस सेवा को दोबारा शुरू करने का निर्णय लिया है। यात्रियों की कम उपलब्धता के कारण यह सेवा पूर्व में बंद कर दी गई थी, लेकिन अब 30 सितंबर 2025 से इसका संचालन पुनः आरंभ किया जाएगा।
निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक के अनुसार, बस कांगड़ा से शाम 5:05 बजे, श्री ज्वालाजी से 6:30 बजे, देहरा से 6:55 बजे और ऊना से रात 9:30 बजे चलेगी, जबकि दिल्ली से वापसी का समय रात 9:40 बजे तय किया गया है। इस बस सेवा के शुरू होने से कांगड़ा, ज्वालाजी, देहरा और ऊना क्षेत्र के यात्रियों को दिल्ली आने-जाने में बड़ी सुविधा मिलेगी।
