Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

प्रदेश में 862 रूटों पर HRTC की सेवाएं ठप्प, 241 रूटों पर फंसी बसें, निगम की कमाई हुई आधी

News Updates Network
By -
0
न्यूज अपडेट्स 
शिमला, 02 सितंबर। हिमाचल में पिछले एक सप्ताह से लगातार हो रही भारी बारिश के चलते एचआरटीसी बसों के पहिए थम गए हैं। प्रदेशभर में सड़क मार्ग बंद होने से बसों के रूट प्रभावित हो रहे हैं स्थिति ये है कि बसें बस अड्डों पर ही खड़ी हैं। 

मंगलवार को करीब 862 रूटों पर बस सेवाएं ठप्प रहीं। वहीं जिन रूटों पर निगम द्वारा बसें भेजी गईं उन रूटों पर भी बसें फंसी रहीं जिससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। करीब 241 रूटों पर बसें फंसी रहीं। कई रूटों पर मुश्किल से सड़क मार्ग अस्थायी रूप से बहाल करने के बाद रूटों से बसें अपने गंतव्य स्थान तक पहुंच सकीं। भारी बारिश के चलते कुल्लू व चम्बा में सबसे अधिक रूटों पर बस सेवाएं ठप्प रहीं। चंबा में 152, कुल्लू में 93 रूटों पर बस सेवाएं बदं। वहीं आगामी दिनों में जब तक सड़क मार्ग खुल नहीं जाते कुल्लू के रूटों पर बसें बंद रहेंगी।

इसके अतिरिक्त रोहड़ू में 90, रामपुर में 78, करसोग 44, तारादेवी 46, बिलासपुर 45, केलांग 44, धर्मशाला 26, शिमला लोकल 40, सहित निगम के अन्य यूनिटों में भी बस सेवाएं बाधित रहीं। निगम अधिकारियों ने बताया कि भारी बारिश के चलते प्रदेश के अधिकांश जिलों में सड़क मार्ग बंद हैं। इन मार्गों पर बसें चलाना बहुत मुश्किल हो रहा है, ऐसे में जैसे ही सड़क मार्ग बहाल होते हैं रूटों पर बसें उपलब्ध करवाई जाएंगी। निगम के बस संचालन बंद होने से निगम को प्रतिदिन 1 करोड़ से अधिक का घाटा हो रहा है। जिससे निगम की कमाई आधी हो गई है।

एचआरटीसी के उपाध्यक्ष अजय वर्मा ने बताया कि प्रदेशभर में सड़क मार्ग बंद होने से बसों का संचालन नहीं हो पा रहा है। प्रदेश में प्रतिदिन 850 से अधिक रूट बंद रह रहे हैं। वहीं बसें रूटों पर फंस रही हैं। इसके अतिरिक्त जिन जिलों में सड़क मार्ग सही है निगम लगातार बसें चला रहा है। बसों के संचालन ठप्प होने से निगम को प्रतिदिन करोड़ों रुपए का भी घाटा हो रहा है।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!