Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

हिमाचल: भीषण आपदा के चलते टला था कार्यक्रम, अब 13 अक्टूबर को शिमला में होगा ऐतिहासिक आयोजन

News Updates Network
By -
0
Himachal: The event was postponed due to the devastating disaster; now the historic event will be held in Shimla on October 13.
स्वर्गीय राजा वीरभद्र सिंह 

न्यूज अपडेट्स 
शिमला, 17 सितम्बर। हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं जननायक स्वर्गीय राजा वीरभद्र सिंह जी की प्रतिमा का अनावरण अब 13 अक्टूबर, 2025 (सोमवार) को शिमला के ऐतिहासिक रिज मैदान में किया जाएगा। यह जानकारी वीरभद्र सिंह फाउंडेशन के अध्यक्ष ने दी।

गौरतलब है कि प्रतिमा अनावरण का यह भव्य आयोजन पहले वीरभद्र सिंह जी के जन्मदिवस 23 जून, 2025 को होना प्रस्तावित था, लेकिन प्रदेश में आई भीषण बारिश और प्राकृतिक आपदा के चलते इसे स्थगित कर दिया गया था। उस समय फाउंडेशन ने राजा वीरभद्र सिंह की परंपरा का सम्मान करते हुए आपदा प्रभावित परिवारों के लिए राहत कार्यों में ₹11 लाख की सहायता राशि उपायुक्त मंडी को उन बच्चों की शिक्षा हेतु समर्पित की थी, जिन्होंने आपदा में अपने माता-पिता को खो दिया।

अब कांग्रेस उच्च कमान की सहमति और प्रदेश नेतृत्व के परामर्श से आयोजन की तिथि पुनर्निर्धारित की गई है। इस अवसर पर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा (सांसद, लोकसभा), मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू, प्रदेश प्रभारी रजनी पाटिल, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह सहित कई विशिष्ट अतिथि उपस्थित रहेंगे। वहीं, कांग्रेस की वरिष्ठ नेता एवं पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी का भी स्वास्थ्य अनुकूल रहने पर समारोह में शामिल होना प्रस्तावित है।

वीरभद्र सिंह फाउंडेशन ने प्रदेशवासियों, श्रद्धालुजनों और मीडिया प्रतिनिधियों से इस ऐतिहासिक क्षण का साक्षी बनने का आह्वान किया है।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!