न्यूज अपडेट्स
बिलासपुर, 23 सितंबर। जिला बिलासपुर की मन्नत ठाकुर, सुपुत्री स्वर्गीय अशोक कुमार, पिछले कई दिनों से गंभीर बीमारी से जूझ रही हैं। 14 सितंबर 2025 से उन्हें एम्स बिलासपुर में भर्ती किया गया है, जहां उनका ब्लड कैंसर का इलाज चल रहा है।
डॉक्टरों के अनुसार इलाज के दौरान मन्नत ठाकुर को लगातार ब्लड की आवश्यकता पड़ रही है। उनका ब्लड ग्रुप O नेगेटिव है, जो कि बहुत ही दुर्लभ माना जाता है। इस कारण परिवार ने लोगों से रक्तदान के लिए आगे आने की अपील की है।
जरूरतमंद परिवार ने कहा है कि जो भी व्यक्ति मन्नत ठाकुर की मदद करना चाहता है, वह सीधे उनकी माता जी से संपर्क कर सकता है। संपर्क नंबर: 9816379475।
परिवार ने समाज से अपील की है कि अधिक से अधिक लोग इस संदेश को साझा करें ताकि समय पर रक्त उपलब्ध हो सके और मन्नत की जान बचाई जा सके।