न्यूज अपडेट्स
अवाहदेवी, 16 सितम्बर। प्रदेश के उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आज धर्मपुर के विधायक चंद्रशेखर से मुलाकात की। विधायक चंद्रशेखर बीते एक सप्ताह से अधिक समय से एनएच निर्माण में अनियमितताओं को लेकर सत्याग्रह पर बैठे हुए थे।
जनता की भावनाओं और क्षेत्र में हाल ही में आई आपदा को ध्यान में रखते हुए उपमुख्यमंत्री ने उनसे सत्याग्रह स्थगित करने का आग्रह किया। आग्रह को विधायक चंद्रशेखर ने सहर्ष स्वीकार किया और अपना सत्याग्रह स्थगित कर दिया।
उपमुख्यमंत्री ने आश्वस्त किया कि प्रदेश सरकार प्रदेशवासियों के हितों के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि एनएच निर्माण में पारदर्शिता और गुणवत्ता सुनिश्चित करने का मुद्दा केंद्र सरकार के समक्ष मजबूती से उठाया जाएगा।
