Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

31 अगस्त के बाद Paytm UPI से नहीं कर पाएंगे पेमेंट ? , Google के अलर्ट के बाद क्या बोली कंपनी

News Updates Network
By -
0
न्यूज अपडेट्स 
Paytm UPI: हाल ही में Google Play के एक नोटिफिकेशन ने कई यूजर्स को परेशान कर दिया. इस नोटिफिकेशन में कहा गया कि 31 अगस्त 2025 के बाद Paytm UPI हैंडल्स (@paytm) डिप्रिकेट कर दिए जाएंगे और Google Play पर मान्य नहीं रहेंगे. इसके बाद सोशल मीडिया पर यह खबर तेजी से फैल गई कि Paytm UPI बंद हो रहा है. लेकिन Paytm ने इस पर तुरंत सफाई देते हुए कहा है कि ऐसा कुछ नहीं है. कंपनी ने स्पष्ट किया कि UPI से किए जाने वाले सामान्य पेमेंट्स और मर्चेंट ट्रांजैक्शंस पर कोई असर नहीं पड़ेगा. यूजर्स जैसे अभी पेमेंट करते हैं, वैसे ही आगे भी करते रहेंगे.

किन लोगों के लिए बदल रहा है नियम?

असल बदलाव सिर्फ उन लोगों के लिए है जो Recurring Payments (यानी हर महीने अपने आप कटने वाले पेमेंट्स) Paytm UPI से करते हैं. उदाहरण के लिए अगर कोई यूजर YouTube Premium या Google One स्टोरेज के लिए हर महीने ऑटो पेमेंट करता है और उसकी आईडी manoj@paytm है, तो अब इसे बदलकर manoj@pthdfc या manoj@ptsbi करना होगा. यह आईडी आपके लिंक्ड बैंक पर निर्भर करेगी.

क्यों बदल रहा है नियम?

यह बदलाव इसलिए किया जा रहा है क्योंकि Paytm अब NPCI (नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया) की मंजूरी के बाद Third Party Application Provider (TPAP) के रूप में काम कर रहा है. इसी कारण से पुराने @paytm हैंडल को धीरे-धीरे हटाया जा रहा है.

Google Play ने यह नोटिफिकेशन इसलिए भेजा था क्योंकि Recurring Mandates को अपडेट करने की आखिरी तारीख 31 अगस्त 2025 तय की गई है. इसके बाद 1 सितंबर से केवल नई UPI IDs ही काम करेंगी.

यूजर्स क्या करें?

अगर आप Paytm से कोई ऑटोमेटिक सब्सक्रिप्शन पेमेंट कर रहे हैं, तो अपनी UPI ID अपडेट करें.

चाहें तो Google Pay या PhonePe जैसी अन्य UPI ऐप्स से भी सब्सक्रिप्शन एक्टिवेट कर सकते हैं.

इसके अलावा आप डेबिट/क्रेडिट कार्ड से भी Recurring Payments सेट कर सकते हैं.

कंपनी ने यूजर्स को भरोसा दिलाया है कि यह सिर्फ एक तकनीकी बदलाव है और आम पेमेंट्स पर इसका कोई असर नहीं होगा.

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!